एक्सप्लोरर

इटली में छुट्टी मना कर लौटा पेटीएम कर्मचारी कोरोना का शिकार, कंपनी ने सभी से घर से काम करने को कहा

Paytm के एक कर्मचारी को Coronavirus से संक्रमित पाया गया है. पेटीएम ने बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है. इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है.

नई दिल्ली: इटली में छुट्टी मनाकर लौटा पेटीएम का एक कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है. इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 29 हो गई है. कोरोना के खतरे को देखते हुए पेटीएम ने नोएडा और गुरुग्राम के ऑफिस को बंद कर दिया है. कंपनी अपने दोनों ऑफिस को सैनेटाइज़ करवा रही है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में 16 इटली से आए पर्यटक हैं. कोरोना वायरस ने विश्वभर में इससे 3,000  से ज्यादा लोगों की जान ले ली है. वहीं 90,000 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं. विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि विदेशों में 17 भारतीय कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जिनमें से जापान के क्रूज जहाज से 16 मामले आए हैं जबकि यूएई से एक भारतीय इनमें शामिल हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्कूलों के लिए जारी की एडवायजरी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोनावयरस के बढ़ते मामले को देखते हुए स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में कहा गया है कि स्कूल यह कोशिश करें कि बच्चों की एक जगह पर गैदरिंग ज्यादा ना हो. स्कूल में संभव हो तो एल्कोहल बेस्ट हैंड सेनिटाइजर या क्लीनर रखें. वही स्कूल के टॉयलेट्स में साबुन और पानी की उपलब्धता रखें. टीचर्स स्कूल के बच्चों को बेसिक सैनिटेशन सिखाएं, लगातार हाथ धोने, खांसते वक्त वक्त मुंह को ढकने और इस्तेमाल किए गए टिशु को डस्टबिन में फेंकने जैसी बातें बताएं. वहीं अगर कोई बच्चा, टीचर या स्टाफ कोरोना प्रभावित देश से पिछले 28 दिनों में आया है तो उसके मॉनिटरिंग करें और आइसोलेशन में 14 दिनों के लिए रखें घर में रहें. एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर टीचर किसी बच्चे को बुखार सर्दी इस तरह के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत माता-पिता से बात करें और टेस्ट के लिए कहें. स्कूल क्लास रूम में लगे स्विच, डोर नॉब्स, रैलिंग्स, ग्रिल्स इस तरह की चीज जहां बार-बार हाथ लगते हैं उन्हें डिसइनफेक्ट करवाएं, अगर किसी टीचर स्टाफ या बच्चों में कोई ऐसे लक्षण नजर आते हैं तो वह इसकी जानकारी हेल्पलाइन पर भी दे सकते हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget