एक्सप्लोरर

Sanjay Raut News: फिल्म 'पुष्पा' का जिक्र करते हुए उद्धव ठाकरे बोले- 'बाला साहब का सैनिक झुकेगा नहीं'

Sanjay Raut: उद्धव ठाकरे ने कहा संजय मेरे पुराने दोस्त हैं मैं उनके परिवार से मिला. उद्धव ने कहा जिस तरीके से संजय राउत को गिरफ्तार किया गया है वह गलत है. आज की राजनीति घटिया और घिनौनी है.

Uddhav Thackeray On Sanjay Raut Arrest: शिवसेना सांसद संजय राउत (Shiv Sena MP Sanjay Raut) की गिरफ्तारी पर पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने सोमवार को कहा कि उन्हें उन पर गर्व है, क्योंकि वह किसी दबाव के आगे नहीं झुके. इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह प्रतिशोध की राजनीति कर रही है.

ठाकरे ने धनशोधन के मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किये गए राउत को शिवसेना संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे का कट्टर शिवसैनिक करार दिया. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे संजय राउत पर गर्व है. उन्होंने कौन सा अपराध किया है? वह एक पत्रकार हैं, एक शिवसैनिक हैं, निडर हैं.’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रतिशोध की राजनीति कर रही है.

उद्धव ने बीजेपी अध्यक्ष पर कसा तंज

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये देश के लोगों को तय करना होगा कि वो क्या चाहते हैं. उद्धव ने नड्डा के उस बयान पर आपत्ति जाहिर किया जिसमें उन्होंने कहा था कि लोग 20-25 साल काम करके यहां आते हैं. उद्धव ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस बयान को घृणास्पद बताया.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा देश आज गुलामी की ओर जा रहा है. सभी को इसका विरोध करना चाहिए. उन्होंने कहा जिस तरह से बीजेपी राजनीती कर रही है मुझे राउत पर अभिमान है. आज की राजनीति बुद्धि नहीं बल्कि बल से चल रही है. उनका कसूर क्या है? मैं राउत के परिवार से मिला अभी राउत हार नही मान रहे हैं. उन्होंने कहा "मरना मंजूर है पर शरण मे नहीं जाउंगा" इस वक्त ये ज्यादा सही लग रहा है. 

संजय राउत की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिवसेना सांसद संजय राउत को लेकर कहा कि मुझे संजय राउत पर गर्व है. उन्होंने कहा राउत के खिलाफ बल प्रयोग किया जा रहा है. आज की राजनीति घटिया और घिनौनी है. राजनीति में बुद्धि बल नहीं, बल का प्रयोग होता है क्या है संजय राउत का अपराध? उद्धव मरते दम तक सरेंडर नहीं करने वाले.

अगर यही आपका तरीका होगा तो मैं कहूंगा कि जमाना हमेशा एक सा नहीं रहता है. कभी बुरे दिन भी आएंगे. जैसे बर्ताव आप दूसरों के साथ कर रहे हो, उससे भी बुरा बर्ताव जनता आपके साथ कर सकती है. संजय राउत के कल के बयान झुकूंगा नहीं पर उद्धव ने कहा - (पुष्पा फिल्म का जिक्र करते हुए) बाला साहब का सैनिक झुकेगा नहीं.

इसे भी पढ़ेंः-

Patra Chawl Redevelopment Case: संजय राउत को 16 घंटे की पूछताछ के बाद ED ने किया गिरफ्तार, जानें इस दौरान क्या-क्या हुआ

LPG Price Reduced: एलपीजी के दाम में हुई कटौती, जानें कितनी सस्ते हुए हैं कमर्शियल गैस सिलेंडर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget