एक्सप्लोरर

Opposition Meet: पटना में विपक्ष की बैठक के बीच जेडीयू को क्यों पोस्टर करना पड़ा डिलीट, अब जारी हुआ नया

JDU Poster: नीतीश कुमार के बुलावे पर 15 दलों के नेता एक साथ पटना में इकठ्ठा हुए हैं. इस बैठक में 2024 के चुनाव को लेकर विपक्ष को कॉमन एजेंडे पर सहमत करने की कोशिश होगी.

Patna Opposition Meet: पटना में नीतीश कुमार के बुलावे पर विपक्षी दलों का महाजुटान हो रहा है. इस बीच जेडीयू ने एक ट्वीट किया है, जो चर्चा का विषय बन गया है. जेडीयू ने बीजेपी विरोधी दलों के नेताओं के साथ एक पोस्टर जारी किया है. इसे थीम दिया गया है- दलों का नहीं, दिलों का महागठबंधन, लेकिन बात इतनी ही नहीं है. जेडीयू ने इस पोस्टर को पहले भी जारी किया था लेकिन उसे डिलीट कर दिया. अब कुछ बदलाव के साथ नया पोस्टर जारी किया है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.

दरअसल जेडीयू ने पहले जो पोस्टर जारी किया था, उसमें राज्य में नीतीश सरकार में प्रमुख सहयोगी आरजेडी के नेता लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की तस्वीर ही गायब थी. अब पुराने पोस्टर को डिलीट कर उसकी जगह नया पोस्टर जारी किया गया है.

नए पोस्टर में इन नेताओं की तस्वीर

जेडीयू ने जो नया पोस्टर जारी किया है, उसमें नीतीश कुमार के बगल में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी की तस्वीर है. इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, डीएमके के स्टालिन, एनसीपी के शरद पवार, आप के अरविंद केजरीवाल, टीएमसी से ममता बनर्जी, सीपीआईएम से सीताराम येचुरी, सीपीआई से डी राजा, शिवसेना यूबीटी से उद्धव ठाकरे, नेशनन कॉन्फ्रेंस से फारूख अब्दुल्ला, पीडीपी से महबूबा मुफ्ती, समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव, सीपीआईएमएल से दीपांकर भट्टाचार्य की तस्वीर भी है.

नीतीश कुमार के निमंत्रण पर हो रही विपक्षी दलों की बैठक पटना के एक अणे मार्ग पर हो रही है. बैठक में विपक्ष के लिए कॉमन मिनिमम प्रोग्राम, 450 सीटों पर साझा उम्मीदवार, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और मणिपुर हिंसा को लेकर चर्चा होनी है.

कौन-कौन नेता हो रहे शामिल ?

जेडीयू- नीतीश कुमार
आरजेडी- तेजस्वी यादव
कांग्रेस- राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे
एनसीपी- शरद पवार
टीएमसी- ममता बनर्जी
आम आदमी पार्टी- अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान
डीएमके- एम के स्टालिन
समाजवादी पार्टी- अखिलेश यादव
शिवसेना (यूबीटी)- उद्धव ठाकरे
पीडीपी- महबूबा मुफ्ती
नेशनल कॉन्फ्रेंस- उमर अब्दुल्ला
सीपीआई- डी. राजा
सीपीआईएम- सीताराम येचुरी
सीपीआईएमएल- दीपांकर भट्टाचार्य
एआईडीयूएफ- बदरुद्दीन अजमल

यह भी पढ़ें

Opposition Meet: 15 पार्टियां, राहें अलग, क्या 2024 के एजेंडे पर होंगे एकजुट? पटना में नीतीश का टेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की
‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला

वीडियोज

Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Prime Video Top Series: वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget