एक्सप्लोरर

Patna-Kota Express Train: पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन में 2 यात्रियों की मौत, 6 बीमार, सामने आई बड़ी वजह

Patna-Kota Express Train Incidence: पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहे 2 यात्रियों की उत्तर प्रदेश के आगरा में मौत हो गई जबकि 6 यात्री बीमार हो गए.

Patna Kota Train Incidence: पटना-कोटा एक्सप्रेस में रविवार (20 अगस्त) को यात्रा कर रहे 90 यात्रियों के एक जत्थे में से 2 यात्रियों की मौत हो गई और 6 अन्य बीमार हो गए. अधिकारियों ने बताया कि शुरूआती जांच में यात्रियों की मौत की वजह डिहाइड्रेशन बताई जा रही है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रेलवे आगरा मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने बताया, ''पटना कोटा एक्सप्रेस से सूचना मिली थी. टीम भेजी गई. 2 यात्रियों की मौत हो गई है और 5 यात्री अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टर के मुताबिक मौत का कारण डिहाइड्रेशन है."

वहीं, समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सभी 90 यात्री छत्तीसगढ़ के रायपुर से काशी गए थे और वहां से पटना-कोटा एक्सप्रेस से मथुरा जा रहे थे. बीमार हुए 6 यात्रियों में से 5 लोगों को आगरा के रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि छठे शख्स का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

'जहर खुरानी की कोई शिकायत नहीं'

उत्तर मध्य रेलवे के आगरा डिविजन की जनसंपर्क अधिकारी प्रशांती श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर यात्रियों के बीमार होने की सूचना मिली. ये सभी एसी डिब्बों में यात्रा कर रहे थे. आगर कैंट रेलवे स्टेशन पर डॉक्टरों ने करीब 62 साल की एक महिला और 65 साल के एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया. इसी जत्थे के पांच अन्य यात्रियों का इलाज चल रहा है.’’

 उन्होंने बताया कि यात्रियों की मौत का कारण अभी तक पता नहीं है. यह पूछने पर कि ये खाने में फूड पॉइजनिंग या डिहाइड्रेशन का मामला है, श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘पोस्टमार्टम के बाद ही ये साफ हो पाएगा.’’ यह पूछने पर कि क्या यह जहर खुरानी का मामला है, उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है.

ये भी पढ़ें: MP News: छिंदवाड़ा में तेलंगाना एक्सप्रेस ट्रेन के पेंट्री कार में लगी आग से हड़कंप, मशक्कत के बाद पाया काबू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधरना कितना मुमकिन? क्यों यह आसान काम नहीं रहा, इससे भारत को क्या फायदा?
भारत-PAK के रिश्ते सुधरना कितना मुमकिन? क्यों यह आसान काम नहीं रहा, इससे भारत को क्या फायदा?
ममता बनर्जी से छिनेगी TMC? चुनाव आयोग से मिला बागी सांसदों का गुट, दो-तिहाई MLA के समर्थन का दावा
ममता बनर्जी से छिनेगी TMC? चुनाव आयोग से मिला बागी सांसदों का गुट, दो-तिहाई MLA के समर्थन का दावा
Delhi Terror Conspiracy: ISI के नेटवर्क का पर्दाफाश, दिल्ली में हमले की साजिश रच रहे 4 आरोपी गिरफ्तार
ISI के नेटवर्क का पर्दाफाश, दिल्ली में हमले की साजिश रच रहे 4 आरोपी गिरफ्तार
‘सुप्रीम कोर्ट में ऐसा कुछ नहीं कहा’, E20 को एक्सपेरिमेंट बताने वाले दावे पर सरकार का बड़ा बयान
‘सुप्रीम कोर्ट में ऐसा कुछ नहीं कहा’, E20 को एक्सपेरिमेंट बताने वाले दावे पर सरकार का बड़ा बयान

वीडियोज

Siya Goyal का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट? कोर्ट पहुंची Pune Police
WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi: 'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Over Height DJ Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget