एक्सप्लोरर

PTI के हवाले से खबर- भारतीय वायु सीमा में घुसा पाकिस्तानी विमान, बम भी गिराए

12 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले और उसके बाद 26 फरवरी को भारत के जवाब के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. कल भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट जाकर जैश के कैंप तबाह कर दिये थे. भारत की इस कार्रवाई में 300 से अधिक आतंकी मारे गए थे. जिसके बाद पाकिस्तान ने आज वायुसीमा का उल्लंघन किया है.

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना ने वायु सीमा का उल्लंघन किया है और पुंछ और राजौरी में बम गिराए हैं. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी विमान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में वायु सीमा का उल्लंघन किया और बम गिराने के बाद वापस लौट गए. ध्यान रहे कि सरकार ने पाकिस्तानी हरकत की पुष्टि नहीं की है.

पीटीआई के मुताबिक, पाकिस्तानी विमान से भारत में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. वायुसेना की तरफ से एक्शन में आने के बाद विमान वापस लौट गया. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, पाकिस्तान का तीन विमान भारत में दाखिल हुआ था. पाकिस्तान की हरकत के बाद लेह, जम्मू, श्रीनगर और पठानकोट एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

इस बीच श्रीनगर हवाई अड्डे पर आम यात्रियों के विमान को रोक दिया गया है. केवल सेना से जुड़े विमान मूवमेंट कर रहे हैं. पाकिस्तान ने देर रात 10 से 15 जगहों पर जमीन पर सीजफायर का उल्लंघन किया था. जिसके बाद भारत की कार्रवाई में कई पाकिस्तानी रेंजर्स मारे गए थे.

इस घटनाक्रम से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू-कश्मीर: भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान बडगाम में क्रैश, दो पायलट शहीद

इससे पहले कल सुबह भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर बड़ी कार्रवाई की थी. वायुसेना ने जैश ए मोहम्मद के कैंप पर बम गिराया था. इस कार्रवाई में 300 से अधिक पाकिस्तानी आतंकी मारे गए थे. जिससे बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी.

एयर स्ट्राइक: पाकिस्तान ने LoC पर रातभर की गोलीबारी, जवाब में सेना ने मार गिराए कई रेंजर्स

ध्यान रहे कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बदले में भारत ने यह कार्रवाई की. पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे.

VIDEO: बौखलाया पाक कर रहा सीमा पर फायरिंग, भारत ने कूटनीतिक दबाव के लिए उठाया बड़ा कदम, देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget