एक्सप्लोरर

दोस्ती की पहल पर आतंकी हमलों से जवाब देता है पाकिस्तान : राजनाथ

कठुआ (जम्मू कश्मीर): केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारत हमेशा से अपने सभी पड़ोसियों से दोस्ताना संबंध चाहता रहा है लेकिन पाकिस्तान ने भारत को धोखा दिया है और शांति की पहलों के बदले आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए दक्षेस देशों को निमंत्रण भेजे जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि हमारा मानना था कि अगर हम भारत को शक्तिशाली देश बनाना चाहते हैं तो हमें सभी पड़ोसी देशों का सहयोग चाहिए होगा.

उन्होंने कहा कि हमने सभी पड़ोसी देशों के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया और हमने नवाज शरीफ को भी बुलावा भेजा और वह आये थे.

राजनाथ ने कहा, ‘‘शरीफ को केवल हाथ मिलाने के लिए नहीं बुलाया गया था बल्कि इसलिए बुलाया गया था कि दोनों देशों के दिल मिलें.’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को हमारे इरादों को समझना चाहिए लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहा है.

राजनाथ ने यह भी कहा कि मोदी सभी प्रोटोकॉलों को तोड़ते हुए अफगानिस्तान से लौटते वक्त पाकिस्तान में शरीफ के परिवार में एक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे.

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बात का भरसक प्रयास करते हैं कि हमारे पड़ोसी शांति के साथ रहें. हम भारत का विकास चाहते हैं तो पाकिस्तान, नेपाल, म्यामां, भूटान और श्रीलंका का भी विकास चाहते हैं. सभी की तरक्की होनी चाहिए. हम ऐसा चाहते हैं लेकिन पाकिस्तान ने इतनी दरियादिली के बदले में हमें क्या दिया?’’

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘हमें गुरदासपुर मिला, पठानकोट मिला और उरी मिला जहां आतंकवादियों ने घुसपैठ की और हमारे जवानों पर कायराना हमले किये. लेकिन हमने भी उन्हें दिखा दिया कि हम कितने सक्षम हैं.’’

राजनाथ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सेना की सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मैं इस संदेश को सफलतापूर्वक देने के लिए अपने जवानों का शुक्रिया अदा करता हूं कि हम उन पर केवल यहां निशाना नहीं साध सकते बल्कि जरूरत पड़ने पर कहीं भी उन पर निशाना साध सकते हैं.’’ उन्होंने पाकिस्तान पर लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत पड़ोसी देश से मित्रवत रिश्ते चाहता है लेकिन आतंकवाद के मुद्दे पर समझौता नहीं करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget