एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: अब महिलाओं का नेटवर्क खड़ा करना चाहता है आतंकी संगठन, पाकिस्तानी साजिश पर खुफिया एजेंसियों की नज़र

Jammu Kashmir Terrorism: जम्मू-कश्मीर में ओवरग्राउंड वर्कर और अंडर ग्राउंड वर्कर आतंकियों की रीढ़ की तरह होते हैं. आतंकियों की मंशा इसमें महिलाओं की तादाद बढ़ाने की है.

Jammu Kashmir Terrorism: जम्मू-कश्मीर में लगातार टूटती आतंक की कमर को मजबूत करने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई लगातार कोशिश कर रही है. इसमें पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठनों ने मिलकर प्रदेश में महिला ओवरग्राउंड वर्कर और अंडर ग्राउंड वर्कर के नेटवर्क को सक्रिय करने का प्लान बनाया है. इसके साथ ही आईएसआई, पीओके में मुरीदके के पास एक आतंकी ट्रेनिंग कैंप चला रही है, जहां महिलाओं को आतंक की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है. 

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों पर लगातार कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान राज्य में आतंक को दोबारा फैलाने का एक नया गेम प्लान रच रहा है. खुफिया एजेंसियों ने एबीपी न्यूज़ को बताया है कि पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर में महिलाओं को बतौर ओवरग्राउंड वर्कर और अंडर ग्राउंड वर्कर के रूप में काम करने के लिए तैयार कर रहा है, ताकि इन महिलाओं के जरिए जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाया जा सके. 

आतंकियों की रीढ़ हैं ये  
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में ओवरग्राउंड वर्कर और अंडर ग्राउंड वर्कर आतंकियों की रीढ़ होती हैं. यह हर आतंकी गतिविधि को अंजाम देने के लिए आतंकियों की हर संभव मदद करते हैं. सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया है कि प्रदेश में महिला ओवरग्राउंड और अंडर ग्राउंड वर्कर के रूप में आईएसआई उन्हीं महिलाओं को प्राथमिकता दे रहा है, जिनका कोई परिवार वाला आतंकी गतिविधियों में संलिप्त रहा हो या जिनका संबंध सीधा किसी आतंकी से रहा हो. 

महिलाएं आराम ये काम आराम से कर सकती हैं

सूत्रों ने बताया कि इन महिलाओं को ओवरग्राउंड वर्कर और अंडरग्राउंड वर्कर बनाकर फिलहाल आईएसआई इनसे प्रदेश में आईईडी स्टिकी बम लगवाना चाहती है. बता दें कि हाल के दिनों में पाकिस्तान ने लगातार ड्रोन के जरिए जम्मू-कश्मीर में रेडी टू यूज स्टिक की ओर आईईडी भेजे हैं जो लगाने में बेहद आसान होते हैं. पाकिस्तान द्वारा ड्रोन के जरिए भेजे गए इन रेडी टू यूज विस्फोटकों को दो तारें जोड़कर सक्रिय किया जा सकता है जो काम महिलाएं आराम से कर सकती हैं. 

तीन दर्जन महिलाओं को ट्रेनिंग

सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया है कि इस काम के लिए महिलाएं इसलिए भी आईएसआई की पहली पसंद हैं क्योंकि महिलाओं पर आमतौर पर सुरक्षा बल शक नहीं करते. पाकिस्तान में सक्रिय आईएसआई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मुरीदके के पास एक आतंकी शिविर भी चला रहा है जहां करीब ढाई से तीन दर्जन महिलाओं को दोराय सफा की ट्रेनिंग दी जा रही है. 

धर्म के साथ हथियारों की ट्रेनिंग

इस ट्रेनिंग में इन महिलाओं को जहां धार्मिक शिक्षा दी जा रही है वहीं उसी धार्मिक शिक्षा की आड़ में इन महिलाओं को बेसिक वेपन हैंडलिंग के साथ-साथ आईडी को सक्रिय कर उसे लगाने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है. 

सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया है कि इसके पीछे पाकिस्तान की मंशा यह है कि ट्रेनिंग के बाद इन महिलाओं को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सक्रिय आतंकियों के साथ उनकी पत्नी या रिश्तेदार बनाकर जम्मू-कश्मीर भेजा जा सकता है, जहां यह महिलाएं अपना नेटवर्क खड़ा कर सकती हैं. 

ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed Case: अतीक अहमद ने प्रयागराज में कब्जा ली थी जमीन, तब सोनिया गांधी को करनी पड़ी थी पहल! जानें क्या है दावा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
सोनोवाल ने MV ओशियन विनर के डूबने पर जताई चिंता, जानें क्या कहा?
सोनोवाल ने MV ओशियन विनर के डूबने पर जताई चिंता, जानें क्या कहा?
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget