एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले के चश्मदीद सुबोध पाटिल का बड़ा खुलासा, बोले- खच्चर वालों ने...

Jammu Kashmir Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकियों को जिन 26 लोगों को हत्या कर दी, उनमें महाराष्ट्र के 6 पर्यटक भी शामिल थे. वहीं, कई अन्य हमले में घायल भी हुए थे.

Pahalgam Terror Attack Survivor : दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल) को हुए हमले में बाल-बाल बचे मुंबई के सुबोध पाटिल ने शुक्रवार (2 मई) को कहा कि वह आतंकियों की गोली से घायल हो गए थे और खच्चर वालों ने सबसे पहले उनकी मदद की.

पहलगाम स्थित सेना अस्पताल में इलाज कराने के बाद 60 साल के सुबोध पाटिल गुरुवार (1 मई) की रात अपनी पत्नी के साथ नवी मुंबई के कामोठे स्थित अपने घर लौटे. इस दौरान सुबोध पाटिल उस खौफनाक मंजर को याद कर भावुक हो गए और उन्होंने हमले के बाद घायलों की मदद करने वाले खच्चर वालों को धन्यवाद दिया.

मुझे देखकर खच्चर वालों का एक समूह मेरे पास आया था- सुबोध

सुबोध पाटिल ने कहा, “गर्दन में गोली लगने के कारण मैं बेहोश हो गया था. जब मुझे होश आया तो मैंने अपने आसपास लाशें पड़ी देखीं. मुझे चलते हुए देखकर खच्चर वालों का एक समूह मेरे पास आया और मुझे पानी पिलाया.” उन्होंने कहा, “हमने जिस खच्चर वाले की सेवा ली थी, वह भी उनमें से एक था. उस खच्चर वाले ने कहा था कि मेरी पत्नी सुरक्षित है.”

पाटिल ने उस वक्त को याद करते हुए कहा, “एक अन्य व्यक्ति ने मुझे खड़े होने में मदद की, मुझे सहारा देने के लिए अपना कंधा दिया और पूछा कि क्या मैं चल सकता हूं.” उन्होंने कहा कि खच्चर वाले उनका हिम्मत बंधा रहे थे.

खच्चर वाले मुझे सेना के चिकित्सा केंद्र तक ले गए थे- सुबोध

पाटिल के मुताबिक खच्चर वाले उन्हें परिसर के बाहर ले गए और बैठने के लिए एक खाट दी. उन्होंने कहा, “कुछ समय बाद वे एक गाड़ी लेकर आए और मुझे भारतीय सेना के चिकित्सा केंद्र ले गए. वहां से मुझे हेलीकॉप्टर से ले जाया गया और सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया.’’

जिसने आतंकियों का विरोध किया, उसे तुरंत गोली मार दी - सुबोध

पाटिल ने हमले के बारे में कहा, “आतंकवादियों ने सभी हिंदू पर्यटकों को एक कतार में खड़े होने को कहा. इसके बाद कतार में खड़े पर्यटकों ने आतंकवादियों से रहम की गुहार लगाई, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई और जिसने भी विरोध करने की कोशिश की, उसे तुरंत गोली मार दी गई.”

सब कुछ पांच मिनटों में हुआ था

पाटिल ने निकटवर्ती न्यू पनवेल टाउनशिप के निवासी देसाले को भी याद किया, जो उस दिन हमले में महाराष्ट्र के मारे गए छह पर्यटकों में से एक थे. उन्होंने कहा, “हम दोनों एक साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे.”

पाटिल ने कहा कि देसाले ने रोपवे की सवारी का विकल्प चुना और पत्नी के साथ पारंपरिक कश्मीरी पोशाक में तस्वीरें भी खिंचवाईं. सब कुछ पांच मिनट में हुआ, लेकिन वह उन पांच मिनट को कभी नहीं भूल पाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget