एक्सप्लोरर

पहलगाम हमला: पाकिस्तान और मिडिल ईस्ट से भारत पर किए जा रहे साइबर अटैक, डार्क वेब पर डेटा लीक

Pahalgam Terror Attack: रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि कई जगहों पर साइबर सुरक्षा कमजोर है, जिसकी वजह से अटैक सफल हुए. डार्क वेब पर भारतीय टेलीकॉम का टेराबाइट डेटा लीक किया गया है.

Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब भारत पर एक और मोर्चे से हमला हो रहा है जिसे की साइबर वॉरफेयर कहा जा रहा है. महाराष्ट्र साइबर सेल ने इकोज़ ऑफ़ पहलगाम नाम से एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें खुलासा हुआ है कि 23 अप्रैल के बाद से देश पर लगभग 1 मिलियन साइबर अटैक हो चुके हैं.

महाराष्ट्र साइबर चीफ यशस्वी यादव ने ABP न्यूज़ को बताया कि पहलगाम हमले के बाद भारत में साइबर अटैक्स में तेजी से इजाफा हुआ है. यह केवल डिजिटल हमला नहीं, बल्कि एक संगठित साइबर युद्ध है.

पाकिस्तान, मिडिल ईस्ट, मोरक्को और इंडोनेशिया से किए जा रहे साइबर अटैक
रिपोर्ट में बताया गया है कि ये हमले पाकिस्तान, मिडिल ईस्ट, मोरक्को और इंडोनेशिया से किए जा रहे हैं. ये सभी खुद को इस्लामिक ग्रुप्स बताने वाले साइबर संगठन हैं. सबसे सक्रिय ग्रुप है Team Insane PK जो एक पाकिस्तानी APT (Advanced Persistent Threat) ग्रुप है. इसने आर्मी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सैनिक वेलफेयर और कई आर्मी पब्लिक स्कूल वेबसाइट्स को निशाना बनाया.

रेलवे, बैंकिंग और सरकारी पोर्टल्स पर बड़ा खतरा
इन हमलों में वेबसाइट डिफेसमेंट, CMS एक्सप्लॉइटेशन, और कमांड एंड कंट्रोल अटैक्स शामिल हैं. इसके अलावा बांग्लादेशी ग्रुप Mysterious Team Bangladesh (MTBD) और इंडोनेशियाई ग्रुप Indo Hax Sec भी सक्रिय हैं, जो भारतीय टेलीकॉम डेटा और लोकल एडमिन पैनल्स को टारगेट कर चुके हैं. इन सभी हमलों को 26 अप्रैल से लॉन्च किया गया है और इनमें से कई हमले सफल भी रहे हैं. महाराष्ट्र साइबर ने कुछ अटैक्स को रोका है, लेकिन रिपोर्ट बताती है कि भारत की क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, जैसे रेलवे, बैंकिंग और सरकारी पोर्टल्स पर खतरा मंडरा रहा है.

डार्क वेब पर भारतीय टेलीकॉम का टेराबाइट डेटा लीक
रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि कई जगहों पर साइबर सुरक्षा कमजोर है, जिसकी वजह से अटैक सफल हुए. डार्क वेब पर भारतीय टेलीकॉम का टेराबाइट डेटा लीक किया गया है, जिससे देश की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा होता है. उन्होंने आगे बताया कि हमने एजेंसियों से अपील की है कि वे अपनी साइबर सिक्योरिटी स्ट्रेंथन करें, रेड टीम असेसमेंट, DDoS फेलओवर टेस्ट, और सिस्टम ऑडिट्स को अनिवार्य करें.

ये भी पढ़ें:

जब भारत के 100 जवानों ने 700 पाकिस्तानियों को चटाई धूल, मेजर सोमनाथ शर्मा ने बडगाम में दिलाई थी जीत

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget