एक्सप्लोरर

जेल में बैठकर जहर उगल रहे इमरान खान, भारत को दी धमकी, बोले- 'मैंने भविष्यवाणी की थी कि...'

Phalgam Terror Attack: पूर्व पीएम खान ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'पहलगाम घटना में लोगों की जान जाना बेहद परेशान करने वाला और दुखद है.

Imran Khan On Phalgam Terror Attack: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) को मंगलवार (22 अप्रैल 2025) को 'बेहद परेशान करने वाला और दुखद' बताते हुए कहा कि भारत को जिम्मेदारी से काम करने की जरूरत है.

पूर्व पीएम खान ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'पहलगाम घटना में लोगों की जान जाना बेहद परेशान करने वाला और दुखद है. मैं पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.'

पहलगाम की घटना के बाद फिर से वही हो रहा

उन्होंने कहा, 'जब पुलवामा की घटना हुई तो हमने भारत को हरसंभव सहयोग देने की पेशकश की थी, लेकिन भारत कोई ठोस सबूत पेश करने में विफल रहा. जैसा कि मैंने 2019 में भविष्यवाणी की थी, पहलगाम की घटना के बाद फिर से वही हो रहा है. आत्मनिरीक्षण और जांच के बजाय, मोदी सरकार फिर से पाकिस्तान पर दोष मढ़ रही है.'

'शांति को कायरता नहीं समझा जाना चाहिए'

उन्होंने कहा कि 1.5 अरब लोगों का देश होने के नाते भारत को खिलवाड़ करने की बजाय जिम्मेदारी से काम करने की जरूरत है. खान ने कहा, 'शांति हमारी प्राथमिकता है, लेकिन इसे कायरता नहीं समझा जाना चाहिए.

'पाकिस्तान के पास जवाब देने की पूरी ताकत'

पाकिस्तान के पास किसी भी भारतीय दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने की पूरी क्षमता है, जैसा कि पूरे देश के समर्थन वाली मेरी सरकार ने 2019 में किया था. मैंने हमेशा कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के अधिकार के महत्व पर जोर दिया है, जैसा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों द्वारा गारंटी दी गई है.'

RSS को लेकर ये क्या बोल गए इमरान खान?

PAK पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा कि वह इस तथ्य को भी उजागर करते रहे हैं कि 'आरएसएस की विचारधारा के नेतृत्व वाला भारत न केवल क्षेत्र के लिए बल्कि उससे परे भी एक गंभीर खतरा है'.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
पूर्वोत्तर में नशे का जाल, सरकार ने बताया कैसे हो रही है तस्करी
पूर्वोत्तर में नशे का जाल, सरकार ने बताया कैसे हो रही है तस्करी
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget