एक्सप्लोरर

PAC Report: चीन-पाक बॉर्डर पर तैनात जवानों को दें अच्छे कपड़े और इक्विपमेंट्स, खरीद में न हो देरी- संसद में सौंपी गई PAC रिपोर्ट

PAC Report: इस रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, जरूरी सुविधाओं के पहुंचने में देरी के चलते जवानों के स्वास्थ्य और हाईजीन पर काफी ज्यादा असर पड़ता है.

PAC Report: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन की सेना के बीच हुई झड़प को लेकर लगातार बहस जारी है. विपक्ष इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने की हर मुमकिन कोशिश में जुटा है और सरकार से कड़े सवाल पूछे जा रहे हैं. इसी बीच संसद में पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (PAC) ने अपनी रिपोर्ट पेश की. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी इस कमेटी के अध्यक्ष हैं. इस रिपोर्ट में चीन और पाकिस्तान की सीमा पर तैनात जवानों को दी जाने वाली सुविधाओं में कमियों का जिक्र किया गया है. रिपोर्ट में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौजूद जवानों को कपड़े, राशन और जरूरी उपकरण मुहैया कराए जाने में खामियों का जिक्र है. 

जवानों तक वक्त पर नहीं पहुंच पाता है सामान
दरअसल पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (PAC) ने सेना के कुछ मुद्दों को लिया और इन्हें लेकर तमाम जानकारी हासिल की. जिसके बाद एक रिपोर्ट तैयार कर उसे संसद में पेश किया गया. इसके लिए सीएजी रिपोर्ट को भी देखा गया. अधीर रंजन चौधरी की अध्यक्षता वाली पीएसी ने इस रिपोर्ट में कहा है कि सेना के लिए जरूरी सामान की खरीद तो होती है, लेकिन सीमा पर तैनात जवानों तक इसके पहुंचने में देरी होती है. खासतौर पर उन जवानों को इससे परेशानी होती है जो हाई एल्टीट्यूड एरिया में तैनात हैं. जहां कई बार तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहता है.  

क्या बोले अधीर रंजन चौधरी
इस रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, जरूरी सुविधाओं के पहुंचने में देरी के चलते जवानों के स्वास्थ्य और हाईजीन पर काफी ज्यादा असर पड़ता है. इसके लिए जरूरी है कि तय वक्त पर जवानों तक जरूरी सामान पहुंचाया जाए. इसके लिए स्टॉक को भी पर्याप्त मात्रा में रखने की जरूरत है. भारतीय सेना को जो राशन मुहैया कराया जाता है उसकी गुणवत्ता की भी लगातार जांच की जानी चाहिए. ऊंचाई वाले इलाकों में रहने वाले जवानों के लिए खाने और तमाम चीजों की खास व्यवस्था होनी चाहिए. कांग्रेस नेता ने एक बार फिर जोर देते हुए कहा कि किसी भी हाल में सेना के जरूरी सामान की खरीद में देरी नहीं होनी चाहिए. 

ये भी पढ़ें - 'सुप्रीम कोर्ट को जमानत याचिकाओं और छोटे मामलों की सुनवाई से बचना चाहिए'- संसद में बोले कानून मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
Xप्लेन: दतिया में 16 महीने की बच्ची की मौत, भारत में कौन सा जिला और राज्य सबसे आगे?
भारत में कुपोषण का काला सच, कौन सा जिला और राज्य सबसे आगे?
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget