एक्सप्लोरर

Presidential Election 2022: विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी और राजनाथ सिंह के ऑफिस में किया फोन, मांगा समर्थन

Presidential Election 2022: सिन्हा ने झारखंड के CM हेमंत सोरेन को उस प्रतिबद्धता की याद दिलाई जब उन्हें राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया था.

Opposition candidate Yashwant Sinha: राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) में विपक्ष के उम्मीदवार (Opposition Candidate) यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) से 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए उनका समर्थन मांगा. सिन्हा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को भी फोन किया और उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की उस प्रतिबद्धता की याद दिलाई जब उन्हें (सिन्हा) राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया था.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सूत्रों ने कहा, 'हमने अपना अभियान शुरू कर दिया है और चुनाव में समर्थन लेने के लिए सभी तक पहुंचेंगे.' उन्होंने कहा कि सिन्हा ने मोदी और सिंह के कार्यालयों में फोन किया और अपनी उम्मीदवारी के समर्थन के लिए एक संदेश छोड़ा. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपने गुरु और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से भी संपर्क किया. सिन्हा सोमवार को दोपहर बाद शीर्ष विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.

झामुमो भी मुर्मू के समर्थन में चला गया
झामुमो और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाले जनता दल (सेकुलर) को राष्ट्रपति पद की राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में देखा जा रहा है, जिन्होंने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. सिन्हा, जिनके शुक्रवार को अपने गृह राज्य झारखंड से राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना अभियान शुरू करने की उम्मीद थी, को तब इसमें विलंब करने के लिए मजबूर होना पड़ा जब यह सामने आया कि सोरेन संथाल समुदाय से ताल्लुक रखने वाली मुर्मू के पक्ष में झुक रहे हैं. 

सिन्हा ने सभी विपक्षी नेताओं को लिखा पत्र
इस बीच, सिन्हा (Yashwant Sinha) ने उन सभी विपक्षी नेताओं को एक पत्र (Letter) लिखा, जिन्होंने उन्हें 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए अपने आम उम्मीदवार के रूप में चुना है. सिन्हा ने कहा, 'मैं आपको और भारत (India) के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि अगर मैं निर्वाचित (Elected) होता हूं तो बिना किसी भय या पक्षपात के, भारतीय संविधान (Indian Constitution) के मूल मूल्यों और मार्गदर्शक आदर्शों को ईमानदारी से कायम रखूंगा.' उन्होंने कहा कि वह सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अधिक से अधिक राज्यों की राजधानियों का दौरा करके अपने अभियान की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं. सिन्हा ने पत्र में लिखा, 'मैं आपसे और आपकी पार्टी के सांसदों तथा विधायकों से आपका समर्थन और मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद करता हूं.'

यह भी पढ़ेंः

Presidential Election 2022: NDA ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार, संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद जेपी नड्डा ने किया एलान

Presidential Elections 2022: यशवंत सिन्हा की राष्ट्रपति उम्मीदवारी को मिला कितने दलों का साथ? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

24 घंटे में आपूर्ति, 10 हजार की आर्थिक मदद... कमर्शियल LPG की कमी से गिग वर्कर्स पर संकट, सरकार से मांगी राहत
24 घंटे में आपूर्ति, 10 हजार की आर्थिक मदद... कमर्शियल LPG की कमी से गिग वर्कर्स पर संकट, सरकार से मांगी राहत
Telangana: तेलंगाना में दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रही महिला को RTC इलेक्ट्रिक बस ने रौंदा, मौके पर मौत
तेलंगाना में दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रही महिला को RTC इलेक्ट्रिक बस ने रौंदा, मौके पर मौत
नकली महिला डॉक्टर का कारनामा, मरीज को नींद का इंजेक्शन लगाकर सोने के गहने लेकर फरार
नकली महिला डॉक्टर का कारनामा, मरीज को नींद का इंजेक्शन लगाकर सोने के गहने लेकर फरार
मातम में बदला खुशी का सफर! NH-44 पर टायर फटने से वाहन पलटा, दो की मौत, 20 घायल
मातम में बदला खुशी का सफर! NH-44 पर टायर फटने से वाहन पलटा, दो की मौत, 20 घायल

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सरकार ने खोल दिया 8वें वेतन आयोग का पोर्टल, जानें इस पर कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
सरकार ने खोल दिया 8वें वेतन आयोग का पोर्टल, जानें इस पर कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
Bank of Baroda Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में 146 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका
बैंक ऑफ बड़ौदा में 146 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका
Embed widget