एक्सप्लोरर

पुलवामा हमला: जांच में बेनकाब हुआ पाक, सात आत्मघाती आतंकियों को ISI के कर्नल ने दी ट्रेनिंग

पुलवामा हमले के छह दिन बाद सेना ने दावा किया है कि कश्मीर में जैश ए मोहम्मद के टॉप कमांडर्स को मार गिराया गया है. सेना ने ये भी खुलासा किया कि पुलवामा हमले के पीछे पाकिस्तान आर्मी का हाथ है

नई दिल्ली: पुलवामा आतंकी हमले को लेकर खुफिया एजेंसियों की जांच में रोज नए खुलासे हो रहें हैं. खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि घाटी मे फिलहाल जैश ए मोहम्मद के सात आत्मघाती आतंकी मौजूद हैं. आत्मघाती आतंकियों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के कोड नेम कर्नल तारिक ने ट्रेनिंग दी है. आतंकी मसूद अजहर ने ISI के साथ मिलकर जैश के इस टुकड़ी को 'घातक पलटन' का नाम दिया है.

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद सेना ने दावा किया है कि कश्मीर में जैश ए मोहम्मद के टॉप कमांडर्स को मार गिराया गया है. सेना ने ये भी खुलासा किया कि पुलवामा हमले के पीछे पाकिस्तान आर्मी का हाथ है.

फ्रांस UN में मसूद के खिलाफ प्रस्ताव लाएगा

जैश के सरगना मसूद अजहर पर शिकंजा फिर कस गया है. भारत को फ्रांस का बड़ा समर्थन मिला है, फ्रांस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद को ग्लोबल आतंकी घोषित करने का प्रस्ताव रखेगा. पिछले 10 सालों में ये चौथा मौका होगा जब यूएन में मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने का प्रस्ताव आएगा.

फ्रांस सरकार पेरिस में चल रही फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की बैठक में पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में बनाए रखने पर जोर देगी. पाकिस्तान को जून 2018 में FATF की ग्रे लिस्ट में डाला गया था. पाकिस्तान को कहा गया था कि अक्टूबर 2019 तक अगर उसने आतंकी फंडिंग पर लगाम नहीं लगाई तो उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा.

भारत का इमरान खान को करारा जवाब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान के दोगले चेहरे को भारत ने बेनकाब किया है. इमरान ने पाकिस्तान के हाथ के सबूत मांगे तो विदेश मंत्रालय ने इमरान को आतंकी संगठन जैश का बयान याद दिलाया. कैबिनेट बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी इमरान को सख्त चेतावनी दी. जेटली ने कहा कि पाकिस्तान ने तो अब तक पुलवामा अटैक की निंदा तक नहीं की.

देश के लिए एक और शहीद पुलवामा में आतंकी हमले के तीन दिन पहले आतंकवादियों से मुठभेड़ में घायल पैरा कमांडो संदीप कुमार आठ दिन बाद जिंदगी की जंग हारकर शहीद हो गए हैं. संदीप का श्रीनगर में सेना अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन कल वो शहीद हो गए. संदीप का परिवार आखिरी वक्त में उन्हीं के साथ अस्पताल में मौजूद रहा. पैरा कमांडो संदीप की शहादत की खबर मिलते हैं हरियाणा के फरीदाबाद में उनके गांव अटाली में गम की लहर दौड़ गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
स्टालिन ने हार के बाद DMK में किए बड़े बदलाव, इन पदों पर तय की उम्र सीमा
स्टालिन ने हार के बाद DMK में किए बड़े बदलाव, इन पदों पर तय की उम्र सीमा
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget