एक्सप्लोरर

एमपी: किसानों की आत्महत्या पर शिवराज के मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- IAS-IPS भी करते हैं खुदकुशी

मंत्री जी को किसानों की आत्महत्या भले ही सामान्य लग रही हो लेकिन इसे लेकर जो आंकड़े सामने आए हैं वो चौंकाने वाले हैं. आंकड़ों की माने तो मध्यप्रदेश में हर रोज तीन किसान आत्महत्या कर रहे हैं.

भोपाल: मध्य प्रदेश के मंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने किसानों की खदुकुशी को लेकर विवादित बयान दिया है. बालकृष्ण ने कहा है कि किसानों की खुदकुशी पूरे विश्व की समस्या है. कभी एसपी खुदकुशी कर लेता है, कभी आईएएस-आईपीएस भी कर लेते हैं. व्यापारी भी करता है, मजदूर भी करता है. आत्महत्या का जो कारण है वो केवल आत्महत्या करने वाला जानता है.

आपको बता दें कर्ज के बोझ तले किसानों की खुदकुशी से पूरा देश चिंता में है. मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां उपज के भावों में भारी कमी की वजह से किसान कर्जदार होता जा रहा है. इस बार बारिश की कमी के चलते फसलें भी सुख सी गई है. ऐसे में किसान मजबूरन आत्महत्या जैसे कदम उठा रहा है. ऐसे म ें मंत्री बालकृष्ण पाटीदार का बयान किसानों के जख्मों पर नमक की तरह है.

क्या कहा बालकृष्ण पाटीदार ने? किसानों की आत्महत्या के मुद्दे पर बोलते हुए बालकृष्ण पाटीदार ने कहा, ''आत्महत्या कौन नहीं करता? बताओ मुझे, व्यापारी करता है, पुलिस का कमिश्नर अभी एक टीआई ने गोली मार ली। कभी एसपी मार लेता है, कभी आईएएस-आईपीएस भी कर लेते हैं। व्यापारी भी करता है, मजदूर भी करता है।''

उन्होंने आगे कहा, ''यह जो आत्महत्या है केवल यहां की समस्या नहीं है पूरे विश्व की समस्या है। आत्महत्या का जो कारण है वो केवल आत्महत्या करने वाला जानता है। हम केवल अंदाजा लगाते हैं, इसके कारण मर गया… लेकिन संसार में आत्महत्या करने का कोई कारण ही नहीं है।''

एमपी में हर रोज तीन किसान खुदकुशी करते हैं मंत्री जी को किसानों की आत्महत्या भले ही सामान्य लग रही हो लेकिन इसे लेकर जो आंकड़े सामने आए हैं वो चौंकाने वाले हैं. साल 2013 से लगातार मध्य प्रदेश में किसानों की खुदकुशी के मामले बढ़ रहे हैं. साल 2013 में 1090, 2014 में 1198, 2015 में 1290 और 2016 में 1321 किसानों ने मौत को गले लगाया. आंकड़ों की माने तो मध्यप्रदेश में हर रोज तीन किसान आत्महत्या कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget