एक्सप्लोरर

India-Oman Relations: मुस्लिम देशों से पीएम मोदी को मिल रही हैं बधाई, जानें जीत की हैट्रिक के बाद ओमान के सुल्तान ने क्या कहा

PM Modi: ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने पीएम मोदी को फोन कर बधाई दी है. सुल्तान ने ओमान और भारत के बीच मैत्री संबंधों पर जोर दिया और भारत के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं.

India-Oman Relations: भारत का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी को दुनियाभर के देशों से बधाई मिल रही हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने फोन कर बधाई दी है. ओमान के सुल्तान ने भारत के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने सुल्तान हैथम बिन तारिक से मिली शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और दिसंबर 2023 में महामहिम की भारत की ऐतिहासिक यात्रा को भी याद किया. दोनों नेताओं ने भारत-ओमान संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है.

पीएम मोदी ने ईद की शुभकामनाएं

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने सुल्तान हैथम बिन तारिक और ओमान के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं. पीआईबी के मुताबिक, ओमान के सुल्तान ने मंगलवार (11, जून) को पीएम मोदी को फोन किया और सुल्तान हैथम बिन तारिक ने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों के बाद तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में उनकी पुनः नियुक्ति पर नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई दी.

दिसंबर 2023 में दिल्ली पहुंचे थे ओमन का सुल्तान

सुल्तान ने ओमान और भारत के बीच मैत्री संबंधों पर जोर दिया और भारत के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं. बता दें कि ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर 15, द‍िसंबर, 2023 को दिल्ली पहुंचे थे. वह अपनी आलीशान लाइफस्टाइल के लिए चर्चा में हमेशा सुर्खियों में रहते हैं.

पाकिस्तान ने भी दी शुभकामनाएं

इससे पहले नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनने पर पाकिस्तान के पीएम ने भी बधाई दी थी.शहबाज शरीफ ने कहा, ''भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए नरेंद्र मोदी को बधाई.''

यह भी पढ़ें- India-Pakistan Relations: पाकिस्तानी रक्षामंत्री ने उगला जहर, पीएम मोदी को कहा- 'मुस्लिमों का हत्यारा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
राहुल गांधी के धरने के बाद झुकी सरकार, पैलेट गन मामले में दर्ज FIR
राहुल गांधी के धरने के बाद झुकी सरकार, पैलेट गन मामले में दर्ज FIR
‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार...’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह
‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार...’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget