By: एबीपी न्यूज़ | Updated at : 03 Nov 2018 04:40 PM (IST)
नई दिल्ली: 2019 का लोकसभा चुनाव बेहद करीब है. देशभर में सियासी सरगर्मियां तेज हैं और इसी बीच हरियाणा के चौटाला परिवार में संग्राम छिड़ा हुआ है. शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला ने सांसद दुष्यंत चौटाला और उनके भाई दिग्विजय चौटाला को पार्टी से निष्कासित कर दिया है.
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) पार्टी से दुष्यंत-दिग्विजय के निष्कासन के बाद पार्टी में विद्रोह देखने को मिल रहा है. अंबाला में देवी लाल चौक पर पार्टी कार्यकर्ता दुष्यंत के पक्ष में काली पट्टियां बांधकर धरने पर बैठ गये हैं. कार्यकर्ताओं का कहना है कि कसूर बताये बिना तो अदालत भी फैसला नहीं देती तो दुष्यंत-दिग्विजय को पार्टी से क्यूं निकाला गया.
इनेलो से कल दुष्यंत-दिग्विजय के निकाले जाने का फरमान जैसे ही आया तो उसके बाद कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफे देने का काम शुरू कर दिया. शनिवार सुबह अंबाला में इनेलो कार्यकर्ता देवी लाल चौक पर देवी लाल की प्रतिमा के नीचे काली पट्टियां बांध विरोध जताने के लिए बैठ गये. कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत के पक्ष में जमकर नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं का कहना है कि दुष्यंत-दिग्विजय का कोई कसूर नहीं है. फिलहाल अगली रणनीति को लेकर उनका कहना है कि 5 नवंबर को अजय चौटाला के जेल से बाहर आने पर इसका एलान किया जायेगा.
सीबीआई विवाद: सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस, कहा- आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजना अवैध
इनेलो से दुष्यंत-दिग्विजय के निष्कासन के बाद पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विवेक चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह कंबोज, युवा इनेलो जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र सौन्टा, इनसो जिलाध्यक्ष नवीन हरी समेत कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया.
यह भी देखें
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट