एक्सप्लोरर

तेल की कीमतों में इजाफा जारी, महाराष्ट्र के परभणी में 91.29 रुपए का हुआ पेट्रोल

तेल की बढती सिलसिलेवार कीमतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के ही परभणी जिले में मिल रहा है. यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 91.29 रुपए देने पड़ रहे हैं.

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर राहत की उम्मीद लगाए बैठी जनता को आज एक बार फिर झटका लगा है. लगातार बढ़ रही तेल की कीमतों में आज भी इजाफा हुआ है. पेट्रोल 10 पैसे और डीजल 9 पैसे महंगा हुआ है. बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82.16 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है. वहीं, डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर हो गया है. कल यानी 17 अगस्त को दिल्ली में पेट्रोल 82.06 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.78 रुपए प्रति लीटर था.

आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 89.54 रुपए प्रति लीटर और 78.42 रुपए प्रति लीटर पर पहुच गया है. कल यानी 17 सितंबर को मुंबई में पेट्रोल 89.44 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 78.33 रुपए प्रति लीटर थी. हैरानी की बात है कि महाराष्ट्र के 13 शहरों में पेट्रोल 90 रुपए के पार पहुंच गया है. देश में सबसे महंगा और सस्ता पेट्रोल-डीजल देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के ही परभणी जिले में मिल रहा है. यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 91.29 रुपए देने पड़ रहे हैं. वहीं, सबसे सस्ता पेट्रोल अंडमान की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा है. यहां लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए सिर्फ 70.70 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं. प्रधानमंत्री ने की थी समीक्षा बैठक, नहीं मिली राहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वित्त मंत्रालय के विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की. इस बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली सहित कई अधिकारी भी शामिल थे. इस बैठक के बाद वित्त मंत्री ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी के संकेतों से इनकार कर दिया. पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम किए जाने के सवाल के बाद उन्होंने कहा कि ये एक आंतरिक समीक्षा बैठक थी और इसमें ऐसे किसी विषय पर बात नहीं हुई. मंत्री जी का अजीबोगरीब बयान जनता पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 90 और डीजल 80 रुपए के पास पहुंच गया है. लेकिन आरपीआई प्रमुख और केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठावले कतई परेशान नहीं दिख रहे हैं. उल्टे वो जले पर नमक छिड़कने जैसी बात कह रहे हैं. आठवले ने शनिवार को कहा, ''मैं बढ़ती मंहगाई से परेशान नहीं हूं, क्योंकि मैं मंत्री हूं और मुझे फ़ोकट में डीजल पेट्रोल मिलता है. हां, जब मंत्री नही रंहूंगा तो परेशान होउंगा.'' हालांकि, आठवले ने ये जरूर कहा कि उनकी सरकार महंगाई कम करने पर गंभीरता से विचार कर रही है.

सुपर 6: सुबह की सबसे बड़ी खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget