एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: ओडिशा रेल हादसे के बीच भावुक पल, नेपाल से पहुंचे माता-पिता को मिला उनका 15 साल का बेटा

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे में सैकड़ों लोगों की जान चली गई और हजारों लोग घायल हैं. घायलों में एक नेपाल का लड़का भी शामिल था जिसे उसके माता-पिता से मिलवा दिया गया है.

Coromandel Train Accident: ओडिशा के बालासोर जिले में हुए भीषण ट्रेन हादसे में कई लोगों ने अपनों को खो दिया. कई लोग अब भी लापता हैं, जिनके परिवार वाले अब भी उनकी तलाश कर रहे हैं. कुछ भाग्यशाली लोग भी हैं जिनके परिजन जिंदगी और मौत की जंग जीत गए हैं. ऐसा ही मामला कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में देखने को मिला. 

कलिंगा टीवी के मुताबिक, बालासोर ट्रेन हादसे का शिकार हुआ नेपाल का 15 साल का एक लड़का भीषण ट्रेन हादसे के बाद आखिरकार अपने माता-पिता से मिल गया है. नाबालिग लड़के की पहचान रामानंद पासवान के रूप में हुई है. वह ट्रेन दुर्घटना में घायल हो गया था जिसके बाद उसे एससीबी एमसीएच के ट्रॉमा आईसीयू में भर्ती कराया गया.  

रिश्तेदारों के साथ आया था भारत

जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय रामानंद पासवानी अपने तीन रिश्तेदारों के साथ नेपाल से भारत आया था. सभी शालीमार से कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार थे. बालासोर में हुए ट्रेन हादसे के बाद भारत आए रामानंद के बारे में नेपाल में रहने वाले उनके माता-पिता को कोई खबर नहीं मिली. उन्हें यह भी नहीं पता था कि उनका बेटा मर चुका है या जिंदा है. इसलिए वह अपने बेटे की तलाश में नेपाल से ओडिशा आ गए. कई अस्पतालों का चक्कर काटने के बाद वह कटक एससीबी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें दुर्घटना के तीन दिन बाद अपना लापता बेटा रामानंद मिला.
 
हादसे की खबर से टूट गए थे माता-पिता

ओडिशा के हेल्पडेस्क ईकोसिस्टम की कई कोशिशों के बाद लड़के के परिवार को उससे मिलवाया गया. एससीबी अस्पताल में लड़के के अपने परिवार से मिलने के दृश्य ने सभी को भावुक कर दिया. ट्रेन हादसे की खबर सुनकर लड़के के माता-पिता पूरी तरह से टूट गए थे. इलाज करा रहे रामानंद ने अपने माता-पिता को टीवी स्क्रीन पर देखकर पहचान लिया था. उसने तुरंत अपने माता-पिता के भारत में होने की खबर अस्पताल प्रशासन को दी और उन्हें मिलाया गया.  

ये भी पढ़ें:

Wrestlers Protest: 'सारी खापें और 36 बिरादरी 24 घंटे...', जानें हरियाणा के चरखी दादरी में हुई सर्व समाज खाप महापंचायत की कमेटी का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दो की मौत, 100 से ज्यादा जख्मी, अस्पताल में किया गया भर्ती
पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दो की मौत, 100 से ज्यादा जख्मी, अस्पताल में किया गया भर्ती
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Tamil Nadu Temple: पलनी मुरुगन मंदिर की 1.4 एकड़ जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला, 2 रजिस्ट्रार सस्पेंड, CB-CID जांच के आदेश
पलनी मुरुगन मंदिर की 1.4 एकड़ जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला, 2 रजिस्ट्रार सस्पेंड, CB-CID जांच के आदेश
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget