एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: 8 दिन पहले ही रेलवे बोर्ड ने किया था सेफ्टी का दावा, फिर हो गया सदी का सबसे बड़ा रेल हादसा

Odisha Accident: ओडिशा रेल हादसे में 278 लोगों की मौत हुई थी. इसके ठीक 8 दिन पहले रेलवे बोर्ड ने संसद की स्थायी समिति के सामने सुरक्षा को लेकर बड़े दावे किए थे.

Odisha Train Tragedy: ओडिशा के बालासोर में हुए सदी के सबसे बड़े रेल हादसे ने 278 जिंदगियां छीन लीं. 1100 से ज्यादा लोग इसमें घायल हुए. रेल इतिहास के भीषणतम हादसे में शामिल हो चुके इस हादसे के 8 दिन पहले ही रेलवे बोर्ड ने रेलवे में सुरक्षा मामलों पर संसद की स्थायी समिति को आश्वस्त किया था कि उनके 'सेफ्टी फर्स्ट और सेफ्टी ऑलवेज' के रवैये के चलते ट्रेन एक्सीडेंट में काफी गिरावट आई है. 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, समिति को रेलवे बोर्ड ने बताया था कि 2010-11 में जहां 141 ट्रेन हादसे हुए थे, वहीं 2022-23 में यह घटकर सिर्फ 48 हो गया. इस दौरान रेलवे बोर्ड ने संसदीय समिति को समझाया था कि कैसे रेलवे ने हादसों को रोकने के लिए इंतजाम किया है, लेकिन इसके ठीक 8 दिन बाद हुए भय़ंकर हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

रेलवे बोर्ड ने दिया था सुरक्षा का भरोसा

शिव सेना सांसद धैर्यशील माने संसद की समिति के सदस्य हैं. उन्होंने एचटी को बताया कि यह प्रेजेंटेशन इस बारे में था कि एक्सीडेंट को कैसे रोका जाए. अधिकारियों ने शानदार प्रेजेंटेशन दिया, लेकिन उन्होंने जो दिखाया वो सही था, तो कैसे इतना बड़ा हादसा हो गया.

25 मई को दिए गए इस प्रेजेंटेशन में स्थायी समिति के 31 में से 21 सदस्य शामिल हुए थे. 75 मिनट के इस प्रेजेंटेशन में अधिकारियों ने बताया था कि कैसे सिग्नलिंग और एंटी कोलाइजन सिस्टम के साथ ही डिरेलमेंट को रोकने के लिए तमाम उपाय अपनाए गए हैं.

हादसे की चल रही सीबीआई जांच

ओडिशा रेल हादसे की जांच सरकार ने सीबीआई को सौंप दी है. दरअसल, शुरुआती जांच मे इस बात में इस बात की तरफ संकेत मिले हैं कि इस हादसे के पीछे किसी प्रकार की साजिश भी हो सकती है, हालांकि इस बारे में अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद भी दिया जा सकेगा. रेलवे को शुरुआती जांच में इस बात के सबूत मिले हैं कि पटरियों की इंटरलॉकिंग सिस्टम में जानबूझ कर छेड़छाड़ की गई हो सकती है.

यह भी पढ़ें

Odisha Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर बड़ा खुलासा, इंटरलॉकिंग सिस्टम से हुई थी छेड़छाड़, CBI खोजेगी सवालों के जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget