एक्सप्लोरर

ओडिशा ने कोविड केस बढ़ने के बाद छत्तीसगढ़ से लगी सीमा सील की, राज्य में एंट्री से पहले दिखानी होगी नेगेटिव रिपोर्ट   

ओडिशा में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के साथ लगने वाली सीमा को सील कर दिया है. पड़ोसी राज्य से ओडिशा में आने वाले लोगों को एंट्री के लिए कोविड नेगेटिव रिपोर्ट भी दिखानी होगी. इसके साथ राज्य मे मास्क नहीं पहनने पर लगने वाली जुर्माना राशि को दोगुना कर दिया है.

भुवनेश्वरः ओडिशा में कोविड -19 मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इस बीच ओडिशा सरकार ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के साथ लगने वाले अपने बॉर्डर को सील कर दिया और अंतरराज्यीय सीमा पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी है. वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे जिलों ने पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण मामलों में इजाफा हुआ है. इसके बाद आदेश जारी किए गए हैं कि पड़ोसी राज्य से आने वाले लोगों को राज्य में एंट्री के लिए अपनी कोविड नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी.

मुख्य सचिव एससी महापात्रा ने हाल ही में पश्चिमी जिलों कालाहांडी और नुआपाड़ा का दौरा किया. महापात्रा  ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे कोरोना के जागरूकता अभियान तेज करें और चेतावनी के बावजूद हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लें. 

जिले में चार दिन में बढ़े पांच गुना मामले
नुआपाड़ा में रिव्यू मीटिंग में महापात्रा कहा कि  “दो-तीन दिनों के लिए जागरूकता अभियान चलाने के बाद  कोविड -19 प्रोटोकॉल उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करें. लोगों को यह समझाएं कि संक्रमण से बचने के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य है. ” आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे नुआपाड़ा जिले में कोविड -19 की स्थिति को "क्रिटिकल" कैटेगरी में रखा गया है, क्योंकि पिछले चार दिनों में यहां संक्रमण के मामलों में पांच गुना वृद्धि दर्ज की गई थी. 
 
मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना किया डबल
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस बीच मास्क नहीं पहनने पर लगने वाले जुर्माना को दोगुना करने का आदेश दिया है. लोगों को पहले दो बार उल्लंघन करने पर 2,000 रुपये तक फाइन देना होगा और बाद में ज्यादा बार उल्लंघन करने पर 5,000 रुपये तक फाइन लगाया जाएगा.

राज्य में करीब 2 हजार लोगों की हो चुकी है मौत
 ओडिशा के प्रवासी श्रमिक देश भर में कोविड की स्थिति में सुधार के बाद अपने काम पर वापस लौट गए थे, वे अब वापस आ रहे हैं. राज्य के श्रम मंत्री सुशांत सिंह ने कहा कि लौटने वाले लोगों के लिए व्यवस्था की जा रही है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ओडिशा ने शनिवार को 1,374 लोग संक्रमित मिले और संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,48,182 हो गए. राज्य में 1,926 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.  

यह भी पढ़ें

दिल्ली में कोरोना की नई गाइडलाइंस जारी, शादी समारोह और अंतिम संस्कार में बस इतने लोग हो सकेंगे शामिल

West Bengal Election 2021: अगले 72 घंटों तक कूचबिहार में नेताओं की एंट्री पर बैन, CM ममता ने किया था जाने का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
AIADMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIADMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
बागियों का विरोध कर रहे कल्याण बनर्जी की प्रियंका ने ली चुटकी, जानें क्या कहा?
बागियों का विरोध कर रहे कल्याण बनर्जी की प्रियंका ने ली चुटकी, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
ED के रडार पर दाऊद गैंग का नेटवर्क! सलीम डोला गैंग पर कार्रवाई
ED के रडार पर दाऊद गैंग का नेटवर्क! सलीम डोला गैंग पर कार्रवाई
Embed widget