एक्सप्लोरर

ओडिशा के रायगडा ज़िले में रेलवे स्टेशन पर माओवादियों का हमला, डिकल्लू स्टेशन को उड़ाया

भुवनेश्वर: माओवादियों ने देर रात ओडिशा के रायगढ़ जिले में एक रेलवे स्टेशन पर हमला बोलते हुए वहां विस्फोट कर दिया और अगले माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित ओडिशा यात्रा के विरोध में पोस्टर भी लगा दिए.

पूर्व तटीय रेलवे के प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी जे पी मिश्रा ने कहा कि आधी रात के कुछ ही समय बाद संबलपुर मंडल के तहत आने वाले दोइकलू रेलवे स्टेशन पर 15-20 माओवादियों ने हमला बोल दिया. उन्होंने स्टेशन मास्टर के दफ्तर में तोड़फोड़ भी की.

उन्होंने कहा कि माओवादियों ने स्टेशन मास्टर एस के पारिदा को बाहर निकाला और स्टेशन परिसर में विस्फोट कर दिया. पारिदा और कुली गोबिंद हिकाका को कुछ समय के लिए बंदी भी बनाया गया.

 

मिश्रा ने कहा कि हमलावरों ने स्टेशन मास्टर का वॉकी-टॉकी भी छीन लिया था. इसके अलावा उन्होंने स्टेशन से बाहर खड़ी मालगाड़ी के कर्मियों को ईंजन बंद करने पर मजबूर कर दिया था. मौके पर पहुंचे रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक के सिवा सुब्रमणि ने कहा कि मालगाड़ी के ईंजन को हल्का नुकसान पहुंचा है.

अधिकारियों ने कहा कि माओवादी अपने पीछे हाथ से लिखे कुछ पोस्टर छोड़ गए हैं, जिन पर केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार और ओडिशा में नवीन पटनायक की सरकार की नीतियों का विरोध किया गया है.

सीपीआरओ ने कहा कि इस घटना में किसी रेलकर्मी या स्थानीय व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है. नियंत्रण कक्ष कर्मचारियों से बात कर पा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget