एक्सप्लोरर

Fire in Odisha: पुरी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, 40 दुकानें खाक, बचाए गए 100 से ज्यादा लोग

आग के बाद कई लोग बिल्डिंग में फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित निकाला गया. इमारत की छत पर फंसे तीन लोगों को दमकलकर्मियों ने बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया.

Fire in Puri: ओडिशा के पुरी में बुधवार (8 मार्च) देर रात भीषण आग लग गई. आग शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी और धीरे-धीरे इसने 40 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. इससे दुकान के अंदर रखा माल जलकर खाक हो गया, जबकि इस आगजनी में 100 से अधिक लोगों को बचाया गया है. पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है.

पुलिस ने बताया कि ग्रैंड रोड पर मरीचिकोट छक में लक्ष्मी मार्केट कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर कपड़ों की एक दुकान में बुधवार रात करीब नौ बजे आग लग गई. कपड़ों की दुकान होने की वजह से आग तेजी से फैली और इसने देखते ही देखते आसपास की करीब 40 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया.

बिल्डिंग में फंसे लोगों को फौरन बाहर निकाला गया
आग लगने के बाद कई लोग बिल्डिंग में फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित निकाला गया. पुलिस ने बताया कि इमारत की छत पर फंसे तीन लोगों को दमकलकर्मियों ने बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने बताया कि सदियों पुराने जगन्नाथ मंदिर के करीब स्थित इस इमारत की एक मंजिल पर एक होटल भी है. महाराष्ट्र के नासिक के करीब 106 पर्यटकों को होटल से सुरक्षित बचा लिया गया. अगर इन्हें बाहर न निकाला जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था.

आग लगने की वजह अभी साफ नहीं
उप-दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार राउत ने बताया कि रात साढ़े दस बजे तक आग पर 90 प्रतिशत काबू पा लिया गया था पुरी के डिप्टी कलेक्टर भवतारण साहू ने कहा कि, “अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी.” फिलहाल पुलिस की एक टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है. जल्द ही इसका पता चल जाएगा. शुरुआती स्तर पर लग रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है. इसके बाद एक दुकान से अन्य दुकानों में यह फैलती गई. आग से किसी के हताहत होने की खबर अभी तक नहीं है. हालांकि नुकसान करोड़ों रुपये का हुआ है.

ये भी पढ़ें

दिल्ली शराब घोटाले में सिसोदिया के बाद अब तेलंगाना सीएम की बेटी पर शिकंजा, 9 मार्च को ED करेगी पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान कर रहा ‘यौम-ए-इस्तेहसाल’ की नौटंकी, भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
पाकिस्तान कर रहा ‘यौम-ए-इस्तेहसाल’ की नौटंकी, भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
Embed widget