एक्सप्लोरर

Covid-19 Vaccine: कोविड बूस्टर डोज का गैप होगा कम? NTAGI ने की ये सिफारिश

Covid-19 Vaccine: राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) की स्थायी तकनीकी उप-समिति (एसटीएससी) ने गुरुवार को बैठक की. इस बैठक में मंकीपॉक्स के खतरे और टीकाकरण की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई.

Covid Precaution Dose: टीकाकरण (Covid Vaccination) पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) की स्थायी तकनीकी उप-समिति (एसटीएससी) ने बृहस्पतिवार को कोविड​​-19 (Coronavirus) टीकों की दूसरी और एहतियाती खुराक (Precaution Dose) के बीच के अंतर को मौजूदा नौ से छह महीने तक कम करने की सिफारिश की. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय अनुशंसा पर जल्द ही अंतिम फैसला लेगा.

सरकारी सलाहकार समिति की हुई बैठक में प्राथमिक टीकाकरण में लगाए गए कोविड रोधी टीके से अलग टीके की एहतियाती खुराक के तौर पर इस्तेमाल की व्यवहार्यता को लेकर वेल्लोर में क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) द्वारा किए गए एक अध्ययन के निष्कर्षों की भी समीक्षा की. सूत्रों ने बताया कि एनटीएजीआई की समिति ने मंकीपॉक्स के खतरे और टीकाकरण की आवश्यकता पर भी बैठक में चर्चा की.

समिति के सदस्यों ने एहतियाती खुराक के लिए टीकों के मिश्रण पर परिणामों में एकरूपता की कमी पाई और कहा कि इसके लिए अभी कोई सिफारिश नहीं की जा सकती है. सीएमसी का अध्ययन कोविशील्ड और कोवैक्सीन पर था.

मंकीपॉक्स के खतरे पर भी चर्चा
बैठक में मंकीपॉक्स के खतरे और टीकाकरण की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई. सूत्रों में से एक ने बताया, “हालांकि, सदस्यों का मानना था कि अभी कड़ी निगरानी की जरूरत है. देश में अब तक मंकीपॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है.”

समिति ने 6-12 आयु वर्ग के लिए कोवैक्सीन और कॉर्बेवैक्स टीकों के आंकड़ों की भी समीक्षा की. सूत्र ने कहा, “सदस्यों ने कहा कि बच्चों में कोविड के बोझ और मृत्यु दर के आंकड़े इतने मजबूत नहीं हैं कि 12 साल से कम उम्र के बच्चों का टीकाकरण शुरू करने का कोई फैसला लिया जा सके.”

भारत के औषधि नियामक ने इस साल अप्रैल में बायोलॉजिकल ई के कोविड-19 टीके कॉर्बेवैक्स को पांच से 12 साल की उम्र के बच्चों के लिए और भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को छह से 12 साल के बच्चों के लिए आपातकालीन उपयोग के लिये मंजूरी दी थी.

ऐसी जानकारी है कि एसटीएससी के सदस्य एहतियाती खुराक से पहले गुर्दे (Kidney) के प्रतिरोपण के रोगियों के लिए एक अतिरिक्त तीसरी खुराक देने पर भी सहमत हो गए. सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “बैठक में, सदस्यों ने कोविड-19 टीकों की दूसरी और एहतियाती खुराक के बीच के अंतर को मौजूदा नौ महीने से कम करके छह महीने करने पर भी सहमति व्यक्त की.”

वर्तमान में, 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग, जिन्हें दूसरी खुराक लिए नौ महीने पूरे हो गए हैं, एहतियाती खुराक (Precaution Dose) के लिए पात्र हैं. केंद्र सरकार (Central Government) ने पिछले महीने विदेश यात्रा करने वाले नागरिकों और छात्रों को गंतव्य देश के दिशानिर्देशों के अनुसार निर्धारित नौ महीने की प्रतीक्षा अवधि से पहले टीके लगवाने की अनुमति दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget