एक्सप्लोरर

आज चीन जाएंगे डोभाल, डोकलाम विवाद और हाफिज को आतंकी घोषित करने पर होगी बात

सूत्रों के मुताबिक, डोभाल भगोड़े नीरव मोदी के हांगकांग में छिपे होने के मसले पर चीन के अधिकारियों से बातचीत कर नीरव मोदी को भारतीय एजेंसियों को सौंपने के लिए राजी कर सकते हैं.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज से अपने दो दिवसीय चीन दौरे पर रवाना हो रहे हैं. इस दौरान वह चीन में डोकलाम विवाद और हाफिज को आतंकी घोषित करने पर वहां की सरकार से बातचीत करेंगे. बता दें कि इसी साल जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चीन का दौरा करेंगे. ऐसे में अजीत डोभाल का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है. डोकलाम का मुद्दा उठाएंगे डोभाल चीन में डोभाल वहां के नेताओं और अधिकारियों से दो दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जून में होने वाले चीन दौरे और उस दौरान नेताओं से बातचीत के मसौदे को अंतिम रूप देंगे. डोभाल सीमा विवाद पर चीन में अपने समकक्ष से भी बातचीत करेंगे. वह चीन के सैनिकों के घुसपैठ का मुद्दा भी उठाएंगे. डोकलाम के आसपास चीन के निर्माण पर भारत की आपत्ति के साथ डोभाल चीन से वर्तमान स्थिति में कोई बदलाव ना करने पर भी जोर देंगे. नीरव मोदी पर भी होगी बातचीत सूत्रों के मुताबिक, डोभाल भगोड़े नीरव मोदी के हांगकांग में छिपे होने के मसले पर चीन के अधिकारियों से बातचीत कर नीरव मोदी को भारतीय एजेंसियों को सौंपने के लिए राजी कर सकते हैं. कहा जाता है कि भ्रष्टाचार के मामले में चीन का रवैया सकारात्मक रहता है. जैश को बैन करने पर चीन से सहयोग मांगेंगे डोभाल अजीत डोभाल पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधित आतंकी संगठनों की सूची में शामिल करने के मसले पर चीन से बातचीत करेंगे.चीन लगातार इस प्रस्ताव का विरोध करता आ रहा है, लेकिन डोभाल चीन के अधिकारियों को जैश-ए-मोहम्मद के बारे में सबूत देकर जैश को बैन करने पर चीन से सहयोग मांगेंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget