एक्सप्लोरर

अजित डोभाल ने ब्रिटेन के NSA के सामने उठाया खालिस्तान समर्थकों का मामला, कहा- सख्त कार्रवाई करें

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने ब्रिटेन के एनएसए के सामने खालिस्तान समर्थकों का मुद्दा उठाकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

Ajit Doval On Khalistan Supporters: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से द्विपक्षीय बातचीत के दौरान खालिस्तान समर्थकों का मुद्दा उठाया है. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि खालिस्तान समर्थक किस तरह से भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों के धमका रहे हैं. इस मामले पर उन्होंने ब्रिटेन से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. 

ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) टिम बैरो भारत दौरे पर हैं. शुक्रवार (07 जुलाई) को टिम बैरो की अपने समकक्ष यानी भारतीय एनएसए अजित डोभाल से मुलाकात हुई है. सूत्रों के मुताबिक, एनएसए डोभाल ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग में अधिकारियों को धमकी देने वाले चरमपंथी तत्वों की मौजूदगी का मुद्दा उठाया और उनके खिलाफ सार्वजनिक कार्रवाई की मांग की है. दोनों एनएसए ने आतंकवाद, आतंकी वित्तपोषण, उग्रवाद और कट्टरपंथ का मुकाबला करने पर भी चर्चा की.

ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थक भारत के खिलाफ लगातार प्रदर्शन की बात कर रहे हैं. इन लोगों की तरफ से 8 जुलाई को एक प्रदर्शन बुलाया गया है. इसी बीच दोनों NSA के बीच ये अहम मुलाकात हुई है.

इसलिए ये मुलाकात है अहम

खालिस्तान समर्थक कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन में पिछले कुछ दिनों से काफी एक्टिव हुए हैं. अपने बड़े नेता हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हत्या के बाद वो भारत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका आरोप है कि भारतीय राजनयिकों के इशारे पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. इसी बीच भारतीय एनएसए अजित डोभाल की ब्रिटेन के एनएसए टिम बैरो के साथ इस मुलाकात को काफी अहम बताया जा रहा है. 

कुछ दिन पहले ब्रिटेन स्थित खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के चीफ और अलगाववादी अमृतपाल सिंह के हैंडलर अवतार सिंह खांडा की 15 जून को बर्मिंघम के एक अस्पताल में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी. इसे खालिस्तान आंदोलन को लगने वाला बड़ा झटका माना गया था, हालांकि कुछ और नेताओं के चलते भारत के खिलाफ लगातार प्रदर्शन की तैयारियां हो रही हैं.

ये भी पढ़ें: 'नेताजी जिंदा होते तो भारत का कभी बंटवारा नहीं होता', NSA अजीत डोभाल ने कहा- जिन्ना ने भी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
Embed widget