एक्सप्लोरर

सिद्धू-कैप्टन में सबकुछ ठीक नहीं, जानें क्या है वजह?

जानकारी के मुताबिक कैप्टन किसी भी जरूरी मसले पर सिद्धू से राय तक नहीं ले रहे हैं. सियासी गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धू और कैप्टन में सबकुछ ठीक नहीं है और कैप्टन सिद्धू को किनारे लगाना चाहते हैं.

नई दिल्ली: बीजेपी का फूल छोड़ कांग्रेस का हाथ थामने वाले नवजोत सिंह सिद्धू से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. खबरों की मानें तो नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

क्या है मामला? दरअसल नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत हुई है. इनमें अमृतसर, पटियाला और जालंधर शहर में मेयर चुने जाने हैं. अमृतसर में कल और जालंधर, पटियाला में 25 को मेयर चुने जाएंगे. इसके लिए कैप्टन ने अपने चार मंत्रियों को इसके लिए ड्यूटी पर लगाया है.

इन मंत्रियों में नवजोत सिंह सिद्धू को जगह नहीं दी गई है. जानकारी के मुताबिक कैप्टन किसी भी जरूरी मसले पर सिद्धू से राय तक नहीं ले रहे हैं. सियासी गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धू और कैप्टन में सबकुछ ठीक नहीं है और कैप्टन सिद्धू को किनारे लगाना चाहते हैं.

पिछले साल जब विधानसभा के चुनाव होने थे तब सिद्धू पाला बदलकर बीजेपी से कांग्रेस में गये थे. जीतने के बाद चर्चा थी कि डिप्टी सीएम बनेंगे लेकिन हाल ऐसा हो गया कि मन मुताबिक मंत्रालय तक नसीब नहीं हुआ. फिलहाल निकाय और संस्कृति मंत्रालय देख रहे हैं.

सिद्धू बीजेपी अकाली गठबंधन से खुश नहीं थे. बीजेपी अकाली को छोड़ने को राजी नहीं थी नतीजा हुआ कि सिद्धू ने कांग्रेस के साथ जाकर अगली राजनीतिक पारी शुरू की. माना जाता है कि सिद्धू और कैप्टन की जोड़ी बनने की वजह से पिछले साल कांग्रेस ने जबरदस्त जीत हासिल की.

कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में 39 फीसदी वोट मिले और 77 सीट मिली. बीजेपी-अकाली गठबंधन को 31 फीसदी वोट मिले और 18 सीट मिली. आम आदमी पार्टी गठबंधन को 25 फीसदी वोट मिले और 22 सीट मिली.

वोट फीसदी के लिहाज से देखें तो कांग्रेस के मुकाबले बीजेपी गठबंधन ज्यादा पीछे नहीं है. अब जिस तरीके से पहले करप्शन में एक मंत्री फंसा और अब सिद्धू की नाराजगी सामने आ रही है कांग्रेस के लिए अच्छे संकेत नहीं माने जा सकते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget