एक्सप्लोरर

गुजरात के जूनागढ़ में AAP नेताओं पर हमला, सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- राज्य में कोई सुरक्षित नहीं

जूनागढ़ में AAP नेताओं पर हमला होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवा ने बिना नाम लिए बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि गुजरात में कोई सुरक्षित नहीं है.

गांधीनगरः गुजरात में अगले साल होने वाले व‍िधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने राजनीति तेज कर दी है. गुजरात के जूनागढ़ में आप के नेता इसुदान गढ़वी और हीरा कारोबारी महेश सवानी पर हुए हमले को लेकर मौजूदा बीजेपी की सरकार पर बिना नाम लिए तंज कस. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ये हिंसा आपकी बौखलाहट दिखा रही है. उन्होंने कहा कि यह आपकी हार है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''अगर इशुदान और महेश भाई जैसे लोगों पर गुजरात में खुलेआम हमला हो रहा है तो तो गुजरात में कोई सुरक्षित नहीं है. ये हिंसा आपकी बौखलाहट है, आपकी हार है. लोगों को अच्छी सहूलियतें देकर उनका दिल जीतिए, विपक्ष पर हमले कराकर उन्हें डराइए मत. ये लोग डरने वाले नहीं.''

आप गुजरात में लड़ेगी विधानसभा चुनाव

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने गुजरात व‍िधानसभा चुनाव में लड़ने का ऐलान क‍िया है. यही कारण है कि आप के नेता पूरे राज्य में प्रचार अभ‍ियान में अपनी ताकत झोंक रहे हैं. 

चुनावी अभियान में ही आप के नेता इसुदान गढ़वी और महेश सवानी जूनागढ़ के लेरिया गांव में लोगों से संपर्क साधने के लिए जा रहे थे. इस दौरान उनके साथ आप के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

जनसंपर्क अभियान के दौरान हमला

आप नेताओं ने आरोप लगाया कि जनसंपर्क अभियान के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया. इस कथित हमले में आप के कई लोगों को चोटें आई और एक कार्यकर्ता व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

कथित हमले को लेकर आप ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे बीजेपी का हाथ है. इस घटना को लेकर केजरीवाल ने ट्वीट करके बताया क‍ि उन्‍होंने पूरे घटनाक्रम को लेकर गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी से बात की.

सीरम इंस्टीट्यूट को झटका, सरकारी पैनल ने बच्चों पर Covavax के ट्रायल की नहीं दी अनुमति- सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget