एक्सप्लोरर

No Confidence Motion: 'ये क्यों माफी मांगेंगे, मोदी तो बहुत छोटी जात है...', निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

No Confidence Motion: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि ये लोग INDIA की बात करते हैं, यहां सदन में विपक्ष के जितने सांसद बैठे हैं उनमें से ज्यादातर को इसकी फुल फॉर्म तक पता नहीं है. 

No Confidence Motion: केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष की तरफ से पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा चल रही है. कांग्रेस की तरफ से सांसद गौरव गोगोई ने इस अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत की, इसके बाद सरकार की तरफ से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को सबसे पहले बोलने का मौका दिया गया. इस दौरान दुबे ने राहुल गांधी को जमकर निशाने पर लिया और उनके मोदी सरनेम वाले मामले का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है, वो माफी क्यों मांगेंगे, मोदी तो बहुत छोटी जाति है, बहुत नीच जाति है, ओबीसी है... ओबीसी से क्यों माफी मांगेंगे बड़े आदमी हैं.

राहुल गांधी कभी नहीं बन सकते सावरकर- दुबे
इस दौरान निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी ने माफी की बात करते हुए कहा कि मैं सावरकर नहीं हूं जो माफी मांगूंगा. उन्होंने कहा, आप सावरकर हो भी नहीं सकते हैं. 28 साल उस आदमी ने जेल में गुजारे हैं, आप कभी सावरकर नहीं बन सकते हैं. ये लोग INDIA की बात करते हैं, यहां जितने सांसद बैठे हैं विपक्ष के उन्हें इसकी फुल फॉर्म तक पता नहीं है. 

राहुल गांधी गए कहां थे?
बीजेपी सांसद ने कहा कि राहुल गांधी संसद में आए तो ऐसा हंगामा हुआ कि पूरी दुनिया आ गई...राहुल जी गए ही कब थे? हम बजट सेशन में यहां आए थे, तब राहुल जी थे, इसके बाद मानसून सेशन में आए, अब भी राहुल जी सदन में हैं. राहुल जी गए कहां थे? दूसरी बात ये है कि जिस सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट के आधार पर आए हैं, उसने अभी जजमेंट नहीं दिया है. अभी सिर्फ स्टे लगाया गया है. 

राहुल गांधी के नहीं बोलने पर कसा तंज
निशिकांत दुबे ने सदन में सरकार की तरफ से पहले वक्ता के तौर पर बोलते हुए कहा, राहुल जी संसद में पहले बोलने वाले थे, ऐसी खबरें आ रही थीं, लेकिन शायद वो देर से उठे होंगे इसलिए नहीं बोल पाए होंगे. गौरव गोगोई जी ने प्रस्ताव पर बोला, जब वो बोल रहे थे उन्हें कुछ भी पता नहीं था कि लोगों का क्या बलिदान रहा है. इन्होंने पूरे संसद को चैलेंज किया कि आप लोगों ने मणिपुर नहीं देखा. मैं मणिपुर के इतिहास का भुक्तभोगी हूं, मेरे मामा एनके तिवारी 1973 में मणिपुर में अपना पैर गंवा चुके हैं. वो सीआरपीएफ के डीआईजी हुआ करते थे. 

ये भी पढ़ें - No Confidence Motion: 'तोड़ना चाहते हैं मणिपुर पर पीएम मोदी का मौन व्रत', अविश्वास प्रस्ताव पर बोले गौरव गोगोई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
पूर्वोत्तर में नशे का जाल, सरकार ने बताया कैसे हो रही है तस्करी
पूर्वोत्तर में नशे का जाल, सरकार ने बताया कैसे हो रही है तस्करी
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget