एक्सप्लोरर

No Confidence Motion: राहुल गांधी ने संसद में दी फ्लाइंग किस तो भड़कीं स्मृति ईरानी, जानें इस मामले में क्या है हकीकत?

Rahul Gandhi Flying Kiss: शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जब राहुल गांधी ने ऐसा किया तब वह विजिटर गैलरी में ही थीं और उनका (राहुल गांधी) इरादा कुछ गलत नहीं था.

No Confidence Motion Debate: लोकसभा में बुधवार (9 अगस्त 2023) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने के जब उन्होंने सदन में फ्लाइंग किस उछाला तो हंगामा हो गया. केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने उनकी आलोचना की तो वहीं बीजेपी की महिला सांसदों ने इस पर स्पीकर के पास लिखित शिकायत भी की. यह पूरा मामला क्या है हम आपको इसके बारे में बताएंगे. 

बुधवार (9 अगस्त 2023) को लोकसभा में राहुल गांधी विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर भाषण दे रहे थे. अपना भाषण खत्म करने के बाद वो संसद से बाहर निकल गये. उनके जाने के बाद सदन में बोलने के लिए खड़ी हुईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, 'मुझ से पहले जिनको यहां बोलने का मौका मिला उन्होंने आज असभ्यता का परिचय दिया है. उन्होंने अपना भाषण खत्म करने के बाद अभद्र व्यवहार किया. उन्होंने संसद में फ्लाइंग किस उछाला जिसमें महिलाएं भी बैठी हुई हैं. ऐसा व्यवहार सिर्फ एक स्त्री द्वेषी (Misogynist Man) व्यक्ति ही कर सकता है. ऐसा गरिमा विहीन आचरण इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया. ये उस खानदान के लक्षण हैं इसको सदन और पूरे देश ने देखा है.'

क्या राहुल गांधी ने वाकई फ्लाइंग किस दिया?
यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने राहुल गांधी का समर्थन कर इसे सामान्य व्यवहार करार दिया. शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "जब राहुल गांधी ने ऐसा किया तब मैं विजिटर गैलरी में ही थी. उन्होंने सहजता में साथी सांसदों के प्रति सिर्फ प्यार के भाव के तौर पर ऐसा किया. बीजेपी को नफरत की आदत हो गई है, इसलिए उसको मोहब्बत रास नहीं आ रही है." 

इंडिया टुडे के मुताबिक राहुल गांधी अपना भाषण खत्म करने के बाद जब संसद से बाहर जाने के लिए उठे तो उनके हाथ से कुछ कागज गिर गये. उन कागजों को उठाने के लिए जब वह नीचे झुके तो बीजेपी सांसद उन पर हंसने लगे. इस पर राहुल गांधी ने जाते-जाते सहजता के साथ स्पीकर टेबल की तरफ फ्लाइंग किस उछाल दिया और फिर वहां से निकल गये. 

Rahul Gandhi Speech: लोकसभा में राहुल के जिस भाषण की हर तरफ चर्चा, मां सोनिया गांधी लिख रहीं थीं उसकी स्क्रिप्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget