एक्सप्लोरर

I&B Ministry On Online Betting: ऑनलाइन सट्टेबाजी को लेकर सरकार की मीडिया को सलाह, उपभोक्ताओं के लिए है जोखिम

I&B Ministry On Online Betting: भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वाला कोई भी विज्ञापन न प्रसारित करने को लेकर मीडिया के लिए एडवाइजरी जारी की है.

I&B Ministry On Online Betting: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार (Ministry of Information and Broadcasting ) ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के लिए ऑनलाइन सट्टेबाजी ( Online Betting) प्लेटफॉर्म विज्ञापनों (Advertisements) को लेकर एडवाइजरी जारी की है. मंत्रालय के असिस्टेंट डॉयरेक्टर डिजिटल मीडिया क्षितिज अग्रवाल द्वारा जारी इस एडवाइजरी में मीडिया को ताकीद की गई हैं कि वह ऑनलाइन सट्टेबाजी ( Online Betting) प्लेटफॉर्म का विज्ञापन करने से परहेज करें. मंत्रालय के तरफ से ये एडवाजरी ऐसे वक्त में जारी की गई है जब ऑनलाइन सट्टेबाजी के विज्ञापन के कई प्लेटफॉर्म और वेबसाइट प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल और ऑनलाइन मीडिया पर रोजाना आ रहे हैं. मंत्रालय इस बात से चिंतित है कि इनके झांसे में आकर देश के लगभग हर हिस्से के उपभोक्ता को महत्वपूर्ण वित्तीय और सामाजिक-आर्थिक जोखिम का सामना करना पड़ता है.

सट्टेबाजी और जुआ है गैर कानूनी

भारत के ज्यादातर हिस्सों में सट्टेबाजी और जुआ खेलना गैरकानूनी है, क्योंकि ये उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण वित्तीय और सामाजिक-आर्थिक जोखिम पैदा करते हैं. विशेषकर बच्चों और युवाओं के मामले में इस तरह के ऑनलाइन सट्टेबाजी के विज्ञापन चिंता का विषय हैं. आईबी मंत्रालय के मुताबिक इस तरह के ऑनलाइन सट्टेबाजी के विज्ञापन सट्टेबाजी और जुआ जैसी गैरकानूनी गतिविधि के बड़े स्तर पर प्रचार -प्रसार की वजह बनते हैं. इसमें आगे कहा गया है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी के विज्ञापन भ्रामक हैं. ये विज्ञापन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019, केबल टेलीविजन नेटवर्क विनियमन अधिनियम, 1995 के तहत विज्ञापन कोड और पत्रकारिता आचरण के मानदंडों के तहत विज्ञापन मानदंडों के अनुरूप नहीं हैं. ये मानदंड प्रेस काउंसिल एक्ट, 1978 के तहत प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने निर्धारित किए हैं.

मंत्रालय ने जनहित में जारी की है एडवाइजरी

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा ये एडवाइजरी व्यापक जनहित में जारी की गई है. इसमें  प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफार्मों के विज्ञापनों को प्रकाशित करने से परहेज करने की सलाह दी गई है. इसमें ऑनलाइन विज्ञापन मध्यस्थों और प्रकाशकों सहित ऑनलाइन और सोशल मीडिया को भारत में ऐसे विज्ञापन प्रदर्शित नहीं करने या ऐसे विज्ञापनों में भारतीय दर्शकों को निशाना न बनाने की सलाह दी गई है. निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों को 4 दिसंबर, 2020 को, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ऑनलाइन गेमिंग के विज्ञापनों पर भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) के दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए एक सलाह जारी की थी. इसमें प्रिंट और ऑडियो के लिए ऑनलाइन गेमिंग के दृश्य विज्ञापन में  विशिष्ट तौर पर क्या किया जाना चाहिए और क्या नहीं किया जाना चाहिए के बारे में सलाह दी गई थी.  

ये भी पढ़ें:

'राम सिया के लव कुश' को लेकर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कलर्स टीवी को जारी किया नोटिस

बच्चों को बदनाम करने वाला कोई भी प्रोग्राम TV पर नहीं होना चाहिए: सूचना और प्रसारण मंत्रालय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget