एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति चुनाव: नीतीश कुमार के कोविंद को समर्थन से 'बैकफुट' पर विपक्ष

नई दिल्ली: बिहार के सीएम और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने आज एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के समर्थन का एलान किया. नीतीश ने अपने फैसले की जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी दे दी है.

बैक फुट पर आया विपक्ष, कोविंद का जीतना तय नीतीश कुमार के इस फैसले से एनडीए के खिलाफ उम्मीदवार उतारने की योजना बना रहा विपक्ष अचानक बैकफुट पर आ गया है. नीतीश कुमार का समर्थन मिलने के बाद अब एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का भारी मतों से जीतना तय हो गया है.

विपक्ष की बैठक से पहले नीतीश ने किया एलान दरअसल कल यानि 22 जून को विपक्ष अपने उम्मीदवार के लिए एक बड़ी बैठक करने वाला है. इसी बैठक में उम्मीदवार के नाम पर फैसला हो सकती है. नीतीश कुमार ने इस बैठक का इंतजार किए बगैर ही रामनाथ कोविंद को समर्थन का एलान कर दिया.

नीतीश सोनिया गांधी के लंच में नहीं गए थे कुछ दिन पहले जब सोनिया गांधी ने सभी विपक्षी पार्टियों को लंच पर आमंत्रित किया था उस लंच में नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए थे. अब अलग अलग पार्टियों से आ रहे बयानों को देखकर स्पष्ट हो गया है कि नीतीश के इस एलान से विपक्ष अचानक बैकफुट पर आ गया है.

सवालों को टालते रहे मनीष तिवारी आज कांग्रेस के दिग्गज नेता मनीष तिवारी से जब इसके लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आप कल का इंतजार करिए. कल तक कुछ भी बदलने नहीं वाला है. पत्रकारों ने लगातार नीतीश का नाम लेकर सवाल पूछा लेकिन मनीष तिवारी गोलमोल जवाब देते रहे.

डी. राजा ने माना नीतीश का फैसला विपक्ष के लिए झटका वहीं दूसरी ओर सीपीएम नेता डी राजा ने साफ तौर पर कबूल किया कि नीतीश का फैसला विपक्ष की एकता के लिए झटका है. डी राजा ने कहा, ''नीतीश कुमार का एनडीए को सपोर्ट करने का फैसला विपक्ष की एकता के लिए झटका है.''

लालू बोले- नीतीश ने क्या पता नहीं, कल जो होगा वो मानेंगे लालू यादव से जब नीतीश कुमार को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नीतीश ने क्या फैसला लिया है ये उन्हें नहीं मालूम, लेकिन वो कल कांग्रेस की तरफ से बुलाई गई बैठक में जो फैसला होगा उसे ही मानेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget