एक्सप्लोरर

9 Years Of PM Modi: 'कुएं में कूद जाऊंगा मगर...', जब कांग्रेस नेता ने पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर तो गडकरी ने दिया ये जवाब

BJP 9 Years Achievement: सत्ता में बीजेपी को 9 साल पूरे हो गए है. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बीजेपी में अपने शुरुआती दिनों को याद किया.

Nitin Gadkari On BJP 9 Years: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अगुवाई वाली सरकार के 9 साल पूरे होने पर शुक्रवार (16 जून) को महाराष्ट्र के भंडारा में एक सभा को संबोधित किया. गडकरी ने कहा कि एक बार एक कांग्रेस नेता ने उन्हें पार्टी में शामिल होने की सलाह दी थी जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि वह कांग्रेस के सदस्य बनने के बजाय कुएं में कूद जाएंगे.

परिवहन मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस के 60 साल के शासन में जितने काम हुए है. उसकी तुलना में बीजेपी की सरकार ने पिछले नौ साल में देश में दोगुना काम किया है. गडकरी ने सभा में बीजेपी में अपने कामों के शुरुआती दिनों को याद किया और पार्टी के अब तक के सफर को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि कांग्रेस में ज्वाइन होने की सलाह उन्हें दिवंगत नेता श्रीकांत जिचकर ने दी थी.

बीजेपी के लिए काम करना रखूंगा जारी
गडकरी ने कहा, ‘‘जिचकर ने एक बार मुझसे कहा था-‘आप एक बहुत अच्छे पार्टी कार्यकर्ता और नेता हैं. अगर आप कांग्रेस में शामिल हो जाते है तो आपका भविष्य बहुत उज्जवल रहेगा. जिसके बाद मैंने उनसे कहा था कि मैं कांग्रेस में शामिल होने के बजाय कुएं में कूद जाऊंगा, क्योंकि मेरा बीजेपी और उसकी विचारधारा में मजबूत भरोसा है और मैं इसके लिए काम करना जारी रखूंगा.

गडकरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के लिए काम करते समय युवावस्था में उनमें मूल्यों को स्थापित करने के लिए संघ की भी सराहना की.मंत्री ने कांग्रेस के बारे में कहा कि पार्टी बनने के बाद से कई बार टूट चुकी है. गडकरी ने कहा कि हमें देश के लोकतंत्र के इतिहास को नहीं भूलना चाहिए. हमें भविष्य के लिए अतीत से सीखना चाहिए. कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासन के दौरान ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया, लेकिन अपने निजी लाभ के लिए उसने कई शैक्षणिक संस्थान खोले.

(इनपुट भाषा से )

ये भी पढ़ें:- अपने तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों पर दांव लगा सकती है BJP, जानें कौन कहां से हो सकते हैं प्रत्याशी

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget