एक्सप्लोरर

गोडसे की तारीफ करने वाली प्रोफेसर को NIT का डीन बनाने पर घमासान, विरोध में उतरे छात्र संगठन

केरल के एनआईटी-कालीकट में गोडसे की तारीफ करने के मामले में जमानत पर चल रहीं प्रोफेसर शैजा ए को योजना एवं विकास विभाग का डीन नियुक्त किया गया है. इस फैसले का काफी विरोध हो रहा है.

कालीकट स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी-कालीकट) की एक प्रोफेसर को योजना एवं विकास विभाग का डीन नियुक्त किया गया है जबकि उनके खिलाफ महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर नाथूराम गोडसे की प्रशंसा करने पर पुलिस मामला लंबित है.

एनआईटी-कालीकट के निदेशक की ओर से जारी आदेश में प्रोफेसर डॉ. शैजा ए को सात मार्च से योजना एवं विकास विभाग का डीन नियुक्त किया गया है.

गिरफ्तार हो चुकीं प्रोफेसर शैजा 

शैजा को पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था और जमानत पर रिहा कर दिया गया था. ‘डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई)’, ‘स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई)’ और युवा कांग्रेस जैसे संगठनों ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

इन संगठनों ने सोशल मीडिया पर एक दक्षिणपंथी वकील द्वारा साझा किए गए पोस्ट के जवाब में गोडसे की प्रशंसा करते हुए पोस्ट करने पर शैजा के विरूद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी.

गोडसे को लेकर क्या बोलीं थीं शैजा

अपनी टिप्पणी में शैजा ने महात्मा गांधी की हत्या करने और इस तरह ‘भारत को बचाने’ को लेकर गोडसे पर कथित तौर पर ‘गर्व’ व्यक्त किया था. राजनीतिक दलों ने डीन के रूप में शैजा की नियुक्ति का कड़ा विरोध किया है. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की युवा शाखा डीवाईएफआई ने एनआईटी तक मार्च करने की घोषणा की है.

दो साल के लिए डीन बनीं शैजा

निदेशक के आदेश में शैजा को सात मार्च तक मौजूदा डीन डॉ. प्रिया चंद्रन के साथ काम करने का निर्देश दिया गया है, ताकि (जिम्मेदारी का) ‘सुचारू हस्तांतरण’ हो सके. यह नियुक्ति शुरू में अगले दो साल/अगले आदेश तक के लिए है.

कुन्नमंगलम पुलिस ने शैजा से चथमंगलम स्थित उनके आवास पर पूछताछ की थी. कुन्नमंगलम की अदालत ने उन्हें अग्रिम जमानत दी थी. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाऊ बयान देना) के तहत मामला दर्ज किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Supreme Court On Pregnant IPS Officer : गर्भवती IPS अधिकारियों की ट्रेनिंग पर पूरी तरह रोक को सुप्रीम कोर्ट ने बताया गलत, केंद्र सरकार से मांगा जवाब
गर्भवती IPS अधिकारियों की ट्रेनिंग पर पूरी तरह रोक को सुप्रीम कोर्ट ने बताया गलत, केंद्र से मांगा जवाब
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget