एक्सप्लोरर

Monkeypox Cases In India: दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और केस मिला, नाइजीरियाई शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव

Monkeypox in Delhi: देशभर में मंकीपॉक्स के अब तक छह मामले आए हैं और इनमें से एक मरीज की इस संक्रमण से मौत हुई है.

Monkeypox Cases in Delhi: दिल्ली में मंकीपॉक्स के एक और केस की पुष्टि हुई है. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाला 35 वर्षीय नाइजीरियाई शख्स मंकीपॉक्स से संक्रमित मिला है. उसने हाल में कोई विदेश यात्रा नहीं की है. देश में मंकीपॉक्स के अब तक छह केस आए हैं. इनमें से दो केस की दिल्ली में और चार केस की पुष्टि केरल में हुई है.

सूत्रों ने बताया कि मंकीपॉक्स से संक्रमित मिले नाइजीरियाई व्यक्ति को सरकारी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एलएनजेपी इस संक्रमण के इलाज के लिए नोडल अस्पताल है.

कैसी है संक्रमित की हालत?

सूत्रों के मुताबिक, नाइजीरियाई व्यक्ति पिछले पांच दिनों से बुखार से जूझ रहा है और उसके शरीर पर दाने भी हैं. उन्होंने बताया कि एलएनजेपी अस्पताल में अफ्रीकी मूल के दो और संदिग्ध मरीजों को भी भर्ती कराया गया है.

आज ही राजस्थान में मंकीपॉक्स बीमारी का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है. राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के अधीक्षक डॉ अजीत सिंह ने कहा कि मंकीपॉक्स के संदिग्ध लक्षणों वाले एक युवक को जयपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उसके नमूनों को जांच के लिये भेजा गया है.

उन्होंने बताया कि मंकीपॉक्स के संदिग्ध लक्षणों वाले 20 साल के एक युवक को रविवार रात को किशनगढ़ से यहां भेजा गया. उनके अनुसार उसे संस्थान के मंकीपॉक्स उपचार के लिए बने विशेष वार्ड में निगरानी में रखा गया है तथा उसके नमूने जयपुर स्थित सवाई मानसिंह चिकित्सालय एवं पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में भेजे गये हैं.

मंकीपॉक्स से देश में पहली मौत

केरल सरकार ने आज ही बताया कि 30 जुलाई को 22 वर्षीय जिस व्यक्ति की मौत हुई थी वह मंकीपॉक्स से संक्रमित था. मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) पुणे को भेजे गए नमूनों में संक्रमण मिला और यह पश्चिम अफ्रीकी वेरिएंट था.

विजयन ने कहा कि 22 जुलाई को केरल पहुंचा यह व्यक्ति इससे पहले 19 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया था. तबीयत बिगड़ने के बाद उसे 27 जुलाई को त्रिशूर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसके रिश्तेदारों ने यूएई से मिली जांच रिपोर्ट के बारे में 30 जुलाई को अस्पताल के अधिकारियों को बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की विस्तृत जांच की जाएगी.

Monkeypox Virus: मंकीपॉक्स से देश में एक की मौत, जानिए कितना खतरनाक है इसका संक्रमण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget