एक्सप्लोरर

Ludhiana Blast: लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट के संदिग्ध SFJ सदस्य मुल्तानी से जर्मनी जाकर पूछताछ करेगी NIA

Ludhiana Court Blast: 23 दिसंबर को लुधियाना कोर्ट परिसर में एक बम विस्फोट हुआ था जिसमें एक की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे.

Ludhiana Blast Suspect Multani: सिख फॉर जस्टिस (SFJ) से कथित संबंध रखने वाले जसविंदर सिंह मुल्तानी को भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर संबंधित अधिकारियों ने जर्मनी में हिरासत में ले लिया है. अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की एक टीम लुधियाना विस्फोट मामले में मुल्तानी से पूछताछ करने के लिए जर्मनी की यात्रा करेगी. NIA मुल्तानी को भारत लाने के लिए कार्रवाई शुरू करेगी. लेकिन इससे पहले एजेंसी मुल्तानी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है.

सिख फॉर जस्टिस भारत में एक नामित आतंकवादी समूह है. एक अधिकारी ने कहा, "ये खालिस्तान समर्थक (जसविंदर सिंह मुल्तानी) पंजाब में युवाओं को कट्टरपंथी बना रहा था और आतंकी गतिविधियों का प्रचार करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा था. पंजाब चुनाव से पहले, राज्य में शांति को अस्थिर करने के लिए उसकी गतिविधियों में अचानक उछाल आया."

अधिकारी ने कहा, मुल्तानी को जर्मन पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. भारत में मामला दर्ज करने के बाद एनआईए की एक टीम मामले की विस्तार से पूछताछ के लिए जर्मनी जाएगी. लुधियाना विस्फोट मामले में मुल्तानी की भूमिका के पुख्ता सबूत मिले हैं.

खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि मुल्तानी पूरे भारत में अराजकता जैसी स्थिति पैदा करना चाहता था. इससे पहले बलबीर सिंह राजेवाल समेत कई किसान नेता उसकी हिट लिस्ट में थे. वह उन्हें मारना चाहता था, ताकि पूरे देश में नरसंहार हो सके. भारत में लोगों की भर्ती के लिए पाकिस्तान की ISI आर्थिक रूप से उसकी मदद कर रही है. मुल्तानी आतंकवाद सहित कई भारत विरोधी अभियान चला रहा था.

ये भी पढ़ें-

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
CJP मार्च में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजन कैमरे के सामने आए, बेटी बोली- 'मेरे पापा को...'
CJP मार्च में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजन कैमरे के सामने आए, बेटी बोली- 'मेरे पापा को...'
Parliament Monsoon Session Day 10 Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, सदन का कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, सदन का कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
फिर गरमाया कावेरी जल विवाद: तमिलनाडु को पानी छोड़ने के विरोध में कर्नाटक बंद की चेतावनी
फिर गरमाया कावेरी जल विवाद: तमिलनाडु को पानी छोड़ने के विरोध में कर्नाटक बंद की चेतावनी

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget