एक्सप्लोरर

Chandigarh Grenade Attack: पाकिस्तान-अमेरिका में बैठे आतंकियों ने कराया भारत पर ग्रेनेड अटैक, चार्जशीट में रिंदा और हैप्पी का नाम

Grenade Attack: NIA ने चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले में 4आतंकवादियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की. हमले के साजिशकर्ता पाकिस्तान और अमेरिका में बैठे थे. ये हमला रिटायर्ड पुलिस अधिकारी को निशाना बनाने के लिए था.

NIA Investigation: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले के मामले में चार आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. इनमें पाकिस्तान में स्थित हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा और अमेरिका में रहने वाला हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया शामिल हैं. इन दोनों को इस हमले का मुख्य साजिशकर्ता और हैंडलर बताया गया है. एनआईए का कहना है कि ये आतंकवादी भारत में अपनी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अपने नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे थे. इन आतंकियों पर भारत में आतंकवादी गतिविधियां फैलाने और निर्दोष लोगों की जान लेने की साजिश रचने का आरोप है.

सितंबर 2024 में हुए इस हमले का मुख्य उद्देश्य पंजाब पुलिस के एक रिटायर्ड अधिकारी को निशाना बनाना था. हालांकि इस हमले में गलती से किसी और का घर प्रभावित हुआ. NIA की जांच में ये सामने आया है कि इस हमले की साजिश पाकिस्तान में बैठा रिंदा और अमेरिका में रह रहा हैप्पी ने मिलकर रची थी. इन दोनों ने भारत में अपने साथियों को हथियार, गोला-बारूद और फंड मुहैया कराए थे. इसके लिए उन्होंने स्थानीय आतंकियों की भर्ती की थी जिनमें रोहन मसीह और विशाल मसीह शामिल थे. इन दोनों आतंकवादियों को ट्रेनिंग देकर हमले के लिए तैयार किया गया था.

NIA की जांच में बड़ा खुलासा

NIA की जांच के मुताबिक रिंदा और हैप्पी ने हमले से पहले अपने स्थानीय साथियों को दो बार इलाके की रेकी करने के निर्देश दिए थे. इस रेकी के दौरान हमले के लिए टारगेट का चयन किया गया और उसके बाद इन आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया. इस तरह पूरी योजना और हमला इन दोनों आतंकवादियों के निर्देशन में हुआ था. 

एनआईए ने इस मामले में स्पेशल एनआईए कोर्ट चंडीगढ़ में चार्जशीट दायर की है. इसमें आरोपियों पर कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है जिनमें गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और अन्य धाराएं शामिल हैं. NIA ने विशेष रूप से इन आतंकवादियों की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए सख्त कार्रवाई की है. ये चार्जशीट इन आतंकवादियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का पहला कदम है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन का अनशन, अभिजीत दीपके बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...'
सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन का अनशन, अभिजीत दीपके बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget