एक्सप्लोरर

खालिस्तानी आतंकियों के नेटवर्क पर NIA का बड़ा एक्शन, 17 ठिकानों पर छापेमारी

NIA raid on Khalistani Network : राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने खालिस्तानी आतंकी नेटवर्क के खिलाफ पंजाब के कई जिलों में कार्रवाई की. इस कार्रवाई के दौरान एनआईए ने कई सबूत बरामद किए हैं.

NIA action in Punjab : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार (1 मई) को पंजाब के कई जिलों में खालिस्तानी आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. NIA ने पंजाब में 17 जगहों पर छापेमारी की. NIA की यह छापेमारी गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियां के ठिकानों पर की गईं, जो कि खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के बेहद करीबी माना जाता है.

पंजाब के कई जिलों में NIA का एक्शन

NIA की टीमों ने पंजाब के गुरदासपुर, बटाला, फिरोजपुर, फाजिल्का, तरनतारन, अमृतसर और फरीदकोट जिलों में छापेमारी को अंजाम दिया. इस दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीमों ने कई मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइसेज और जरूरी दस्तावेज जब्त किए. ये कार्रवाई एक आतंकी साजिश के मामले में की गई, जिसमें बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के ऑपरेटिव्स के रोल की जांच की जा रही है.

बताया जा रहा है कि हैप्पी पासियां इस समय संयुक्त राज्य अमेरिका में है और वो पाकिस्तान में बैठे आतंकी रिंदा के लिए काम करता है. NIA के मुताबिक, हाल के समय में पंजाब और हरियाणा के कई पुलिस स्टेशनों पर हुए ग्रेनेड हमलों की प्लानिंग के पीछे हैप्पी का ही हाथ था.

भारत में आतंकी नेटवर्क खड़ा करने में लगे आतंकी

पाकिस्तान में बैठे रिंदा का नेटवर्क विदेशों तक फैला हुआ है और उसके लोग भारत में आतंकवादी नेटवर्क खड़ा करने के काम में जुटे हैं. हैप्पी पासियां इन लोगों को फंडिंग, हथियार और एक्सप्लोसिव्स सप्लाई करने की जिम्मेदारी निभा रहा है. हालांकि, हैप्पी पहले ही इस केस में भगोड़ा घोषित किया जा चुका है.

NIA ने 5 आरोपियों को पकड़ा, 3 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

इस मामले की FIR गृह मंत्रालय के निर्देश पर NIA ने खुद दर्ज की थी. जांच के बाद अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और तीन के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है. 12 और लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें रिंदा, लखबीर सिंह उर्फ लांदा और हैप्पी पासियां का नाम शामिल है. इन तीनों के साथ कुल सात आरोपी भगोड़ा घोषित किए जा चुके है. फिलहाल NIA की जांच जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
Xप्लेन: रांची, दिल्ली या पटना! छात्रों पर लाठी, आंसू गैस और गोली ही सरकार का सहारा क्यों?
रांची, दिल्ली या पटना! छात्रों पर लाठी, आंसू गैस और गोली ही सरकार का सहारा क्यों?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget