एक्सप्लोरर

किसान बंद करेंगे टोल प्लाजा और हाईवे, जानें- किसानों की आज की रणनीति क्या है?

कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है. 12 दिसंबर से आंदोलन को तेज करने की बातें की जा रही हैं. अगर ऐसा होता है तो दिल्लीवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

नई दिल्ली: कृषि कानून को रद्द करने की मांग को लेकर 16 दिन से दिल्ली के कई बॉर्डर पर किसान आंदोलन कर रहे है. सरकार के साथ कई दौर की बातचीत के बाद भी अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला है. किसान अपनी बात पर अड़े हुए है उनका कहना है कि जबतक तीनों कानून रद्द नहीं किए जाते तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

अब ये आंदोलन और बड़ा होता नजर आ रहा है. सरकार के साथ बातचीत असफल होने के बाद किसान नेताओं ने कहा है कि अब आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा. किसान नेताओं ने कहा है कि अब 12 तारीख को देश भर में सभी टोल बंद किए जाएंगे. दिल्ली जयपुर हाईवे और दिल्ली आगरा हाइवे को भी बंद किया जाएगा. इसके अलावा 14 तारीख को DC दफ्तर के बाहर और बीजेपी दफ्तरों के बाहर धरने किए जाएंगे. इतना ही नहीं किसानों ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करने की भी घोषणा की है. लेकिन अभी उसकी तारीख तय नहीं है.

आंदोलन तेज हुआ तो दिल्लीवासियों के लिए होगी खास परेशानी

जिस तरह से किसान आंदोलन तेज हो रहा है उससे दिल्ली में रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आपको बताते है अभी फिलहाल दिल्ली में कौन कौन से बॉर्डर बंद है. सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, औचंदी, पियाऊ मनियारी और मंगेशपुर बॉर्डर बंद है. नेशनल हाइवे 44 बंद है. अगर 12 तारीख को किसान आंदोलन तेज होता है और जयपुर और आगरा हाइवे बंद किया जाता है तो दिल्ली में रहने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामने करना पड़ेगा. क्योंकि जो बॉर्डर अभी बंद है उनकी वजह से ही दिल्ली के लोगों को भारी जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है.

दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि अभी कोई फ़ोर्स बॉर्डर पर नहीं भेजी गई है. लेकिन पुलिस की आंदोलन के चलते तैयारी पूरी है. अगर कोई किसान दिल्ली में घुसने की कोशिश करता है तो उसे घुसने नहीं दिया जाएगा. वहीं फरीदाबाद पुलिस ने किसान आंदोलन के चलते खासे इंतजाम किए है. फरीदाबाद पुलिस ने साफ किया है कि किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा.

3 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को हर परिस्थितियों से निपटने के लिए तैनात किया

12 दिसंबर 2020 को टोल प्लाजा को घेरने के आह्वान पर फरीदाबाद पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. 3500 पुलिसकर्मियों को हर परिस्थितियों से निपटने के लिए तैनात किये गये हैं. ये सभी पुलिसकर्मी एंटी राइट्स इक्विपमेंट सहित तैनात होंगे. फरीदाबाद जिले में आने वाले सभी पांच टोल प्लाजा- बदरपुर बॉर्डर, गुरुग्राम फरीदाबाद, केजीपी टोल प्लाजा, पाली क्रेशर जोन और धौज टोल पर पुलिस रिजर्व बल तैनात की गई है.

इस दौरान पुलिस ने ड्रोन से भी नजर रखने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं. फरीदाबाद पुलिस ने साफ किया है कि अगर किसी भी तरह से कानून व्यवस्था को भंग किया जाता है तो पुलिस कानून को लागू करने के लिए सख्ती से निपटेगी.

यह भी पढ़े.

जेपी नड्डा के काफिले पर हमले का मामला: बंगाल के मुख्य सचिव और DGP 14 दिसंबर को दिल्ली नहीं जाएंगे, MHA ने किया है तलब

भारत ने कहा- LAC पर चीन की कार्रवाई शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए किए गए समझौतों का उल्लंघन

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget