एक्सप्लोरर

NEET-JEE Exams: 28 अगस्त को केंद्र के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने प्रदर्शन की एलान करते हुए पूछा कि मोदी सरकार इस बात की गारंटी देगी कि परीक्षा के दौरान कोई भी छात्र कोविड संक्रमण से ग्रस्त नहीं होगा?

नई दिल्ली: कांग्रेस ने मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश से संबंधित नीट एवं जेईई की परीक्षाओं के आयोजन के फैसले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ 28 अगस्त को देशव्यापी प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता और कार्यकर्ता केंद्र सरकार से संबंधित दफ्तरों के बाहर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए धरना देंगे. उन्होंने कहा कि इन परीक्षाओं को स्थगित कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के मकसद से 28 अगस्त को ही ‘स्पीक अप फॉर स्टूडेंट सेफ्टी’ हैशटैग से सोशल मीडिया में अभियान चलाया जाएगा. वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि कोरोना संकट के बीच इन परीक्षाओं का आयोजन कराने का फैसला तानाशाहीपूर्ण है और इससे बच्चों की सेहत को खतरा पैदा होगा. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी आरोप लगाया कि इन परीक्षाओं के आयोजन से 25 लाख छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को खतरे में डाला जा रहा है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘देश भर में छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. ज़िद्दी मोदी सरकार उनकी शिकायतों को सुनने, उन पर विचार करने और सभी के लिए स्वीकार्य समाधान खोजने से इनकार क्यों कर रही है?’’ सुरजेवाला ने सवाल किया, ‘‘क्या मोदी सरकार इस बात की गारंटी देगी कि परीक्षा के दौरान कोई भी छात्र कोविड संक्रमण से ग्रस्त नहीं होगा? कौन-कौन सी सुरक्षा सावधानियां और प्रोटोकॉल रखे गए हैं? कौन देखेगा कि दिशानिर्देश और प्रोटोकॉल महज कागजी औपचारिकता न रहें?’’ CM ममता की सभी राज्यों से अपील, NEET और JEE परीक्षा को टालने के लिए SC का रुख करें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget