एक्सप्लोरर

समंदर में नौसेना का 'मिग-29 के' फाइटर जेट क्रैश, एक पायलट लापता दूसरे को बचाया गया

हाल ही में विक्रमादित्य और उसपर तैनात मिग-29 के फाइटर जेट्स ने अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के साथ अरब सागर में मालाबार एक्सरसाइज़ में हिस्सा लिया था (17-20th नबम्बर). इस युद्धभ्यास में अमेरिका के विमानवाहक युद्धपोत, यूएसएस निमिट्ज ने भी हिस्सा‌ लिया था.

नई दिल्ली: अरब सागर में भारतीय नौसेना का एक 'मिग-29 के' लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है. गुरूवार शाम को हुई इस दुर्घटना में एक पायलट लापता है, जबकि दूसरे पायलट को बचा लिया गया है. लापता पायलट के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

नौसेना के प्रवक्ता, कमांडर विवेक मधवाल ने शुक्रवार सुबह एक संक्षिप्त बयान जारी कर कहा कि गुरूवार शाम 5 बजे समंदर में एक 'मिग-29 के' का ट्रेनर एयरक्राफ्ट 'गिर गया'. घटना के बाद एक पायलट को तो बचा लिया गया लेकिन दूसरे का अभी तक कुछ अता‌ पता नहीं चला है. लापता पायलट, कमांडर निशांत सिंह की तलाश के लिए समंदर और आसमान से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. कमांडर मधवाल के मुताबिक, नौसेना ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं.

अभी तक ये साफ नहीं है कि ये ट्रेनर एयरक्राफ्ट कैसे क्रैश हुआ है. लेकिन माना जा रहा है कि ये विमान एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रमादित्य पर तैनात था. हाल ही में विक्रमादित्य और उसपर तैनात 'मिग-29 के' फाइटर जेट्स ने अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के साथ अरब सागर में मालाबार एक्सरसाइज़ में हिस्सा लिया था (17-20th नबम्बर). इस युद्धभ्यास में अमेरिका के विमानवाहक युद्धपोत, यूएसएस निमिट्ज ने भी हिस्सा‌ लिया था.

आपको बता दें कि वर्ष 2013 में भारतीय नौसेना ने रूस से 45 'मिग-29 के' लड़ाकू विमानों का सौदा किया था. नौसेना ने इन विमानों को एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनात करने के लिए लिया था. हालांकि, इन फाइटर जेट्स की एक स्कॉवड्रन (आईएनएस 303), गोवा स्थित आईएनएस हंस पर तैनात है और कुछ विमान विशाखापट्टनम में भी तैनात रहते हैं. क्योंकि भारत का दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर, आईएनएस विक्रांत अभी बनकर तैयार नहीं हुआ है.

पिछले एक साल में 'मिग-29 के' फाइटर जेट्स का ये तीसरा बड़ा क्रैश है. इ‌ससे पहले नबम्बर 2019 में एक 'मिग-29 के' गोवा में हादसे का शिकार हुआ था और दूसरा इसी साल फरवरी में हुआ था.

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्तों, परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, तो भड़के सीजेपी के आशुतोष रांका, बोले- मुझसे ही पूछ लो...
दोस्तों-परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, भड़के CJP के आशुतोष रांका- 'मुझसे ही पूछ लो...'
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
Embed widget