एक्सप्लोरर

कभी एनडीए के एक ही कोर्स के कैडेट थे, अब थल, जल, वायु सेनाओं के प्रमुख बनेंगे

वायु सेना प्रमुख और जल सेना प्रमुख कभी एनडीए में एक साथ थे. अब इस कड़ी में थल सेना प्रमुख का नाम भी जुड़ने जा रहा है. तीनों ने एनडीए में एक साथ प्रशिक्षण लिया उसके बाद तीनों नौकरी में आए.

नई दिल्ली: ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है जब प्रशिक्षण के साथी रहे उच्च पदों पर पहुंचते हैं. अब ये संयोग है कि थल सेनाध्यक्ष, वायु सेनाध्यक्ष और जल सेनाध्यक्ष एक ही कड़ी में देखे जाने वाले हैं. लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नवरणे 31 दिसंबर को अगले सेनाध्यक्ष होने जा रहे हैं. नवरणे बिपिन रावत की जगह 28वें सेना प्रमुख होंगे लेकिन ये अजीब संयोग है कि नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) में प्रशिक्षण के दौरान उनके साथ एडमिरल करमबीर सिंह और एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया भी रहे थे. एडमिरल करमबीर सिंह 24वें जलसेना प्रमुख के तौर पर 31 मार्च को पदभार ग्रहण किया था जबकि एयर चीफ मार्शल भदौरिया 30 सितंबर को 26वें वायुसेनाध्यक्ष बने. इन तीनों ने एनडीए में तीन साल तक एक साथ बिताया था.

दिलचस्प बात ये है कि तीनों सेना प्रमुखों के पिता वायुसेना अधिकारी रहे हैं.

स्कूल के दिनों से नवरणे और करमबीर सिंह दोस्त थे

तीन साल के कड़े प्रशिक्षण के बाद तीनों जल सेना, वायु सेना और थल सेना में शामिल हुए. ऐसा बहुत कम देखने को मिला है कि एनडीए में रहे कोर्स के साथी एक साथ उच्च पद पर पहुंचते हैं.

आपको बता दें कि एनडीए में प्रशिक्षण के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल नवरणे और एयर चीफ मार्शल भदौरिया ‘लीमा स्कवैड्रन’ में थे जबकि एडमिरल करमबीर सिंह ‘हंटर स्कवैड्रन’ में थे. एनडीए में आने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल नवरणे और एडमिरल करमबीर सिंह एक साथ एक ही स्कूल से पढ़ाई की थी. उनकी दोस्ती उसी वक्त से बरकरार थी. नवरणे को सीमाओं पर या कश्मीर में दुश्मनों से मोर्चा लेने का काफी लंबा अनुभव भी है. 22 अप्रैल 1960 को पैदा हुए नरवणे का कार्यकाल 28 महीने का होगा.

सर्विस रूल्स के मुताबिक, सेनाध्यक्ष तीन साल या 62 साल की उम्र तक अपने पद पर बना रह सकता है जबकि तीन स्टार प्राप्त जनरल (लेफ्टिनेंट जनरल, एयर मार्शल और वाइस एडमिरल) 60 साल की उम्र होने पर रिटायर हो जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget