एक्सप्लोरर

कांग्रेस के टिकट पर अमृतसर से चुनाव लड़ेंगे पूर्व बीजेपी नेता नवजोत सिंह सिद्धू

नई दिल्ली: एक तरफ पांच विधानसभा की तारीखों का एलान हुआ तो वहीं दूसरी तरफ मशहूर क्रिकेटर और पूर्व बीजेपी नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपनी स्थिति साफ कर दी है. उन्हें लेकर जानकारी आई है कि वे कांग्रेस के टिकट पर अमृतसर से चुनाव लड़ेंगे. पंजाब की सियासत में लंब समय तक सिद्धू को असमंजस की स्थिति बरकरार रही. बीजेपी की गली को अलविदा कहने वाले क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू अब कांग्रेस के टिकट पर अमृतसर से चुनाव लड़ने वाले हैं. बताते चलें कि बीते दिनों उनकी पत्नी नवजोत कौर ने अमृतसर में इसका एलान किया था. पत्नी ने पहले ही दी थी सीट छोड़ देने की जानकारी बीजेपी से रिश्ता तोड़कर पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुकी नवजोत कौर ने सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी देते हुए कहा था कि अगर सिद्धू मेरी सीट अमृतसर (पूर्व) से लड़ना चाहें तो मैं सीट छोड़ दूंगी. हम दोनों में कोई भी चुनाव लड़े बात तो एक ही है. आपको बता दें कि अमृतसर (पूर्व) की विधानसभा सीट से सिद्धू की पत्नी विधायक हैं और बीते दिनों उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दिया. इसके साथ ही ये भी साफ है कि नवजोत कौर सिद्धू अब 2017 में विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी. केजरीवाल ने दिया था डिप्टी सीएम बनने का ऑफर नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया था. केजरीवाल ने कहा था कि आम आदमी पार्टी में सिद्धू इसलिए नहीं आ पाए क्योंकि उन्हें सीएम बनना था जबकि आम आदमी पार्टी ने उन्हें डिप्टी सीएम का ऑफर दिया था. 4 फरवरी को एक ही चरण में होने वाला है पंजाब का चुनाव, 11 को आएंगे नतीजे बताते चलें कि पंजाब में शनिवार 4 फरवरी को एक ही चरण में चुनाव होगा. वहीं 11 मार्च को सभी पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. बता दें कि पंजाब के अलावा इस साल यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी विधानसभा के चुनाव होने हैं. पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 18 मार्च 2017 को होगा समाप्त पंजाब में वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च 2012 को शुरू हुआ था. जबकि यह 18 मार्च 2017 को खत्म हो रहा है. पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटों पर चुनाव होने हैं. पंजाब में किस पार्टी के पास कितनी सीटें पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी गठबंध की सरकार है. ऐसे में 117 विधानसभा सीटों में शिरोमणि अकाली दल के पास 56, बीजेपी के पास 12, कांग्रेस के पास 46 और निर्दलीय विधायकों के पास 3 सीटें हैं. आज से आचार संहिता लागू देश में इस साल यूपी, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनवा होने हैं. जिसके मद्देनज़र आज चुनाव आयोग ने इन पांच राज्यों में आचार संहिता लागू कर दी है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget