एक्सप्लोरर

सिद्धू का इस्तीफा नहीं हुआ स्वीकार, फ्लोर टेस्ट कराने की उठी मांग, कांग्रेस ने कहा- मसला जल्द सुलझा लिया जाएगा

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के मंत्रिमंडल के पहले विस्तार, विभागों के आवंटन और महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियों से नाखुश, राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया

नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस में सियासी भूचाल बढ़ता ही जा रहा है. कांग्रेस आलाकमान ने अभी नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है. कांग्रेस नेतृत्व ने सिद्धू के साथ अपने मसले सुलझाने की बात कही है. कांग्रेस विधायक बावा हेनरी ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है, जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा. वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह खेमे के विधायकों ने पंजाब विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की है. 

सिद्धू के इस्तीफे के बाद पटियाला में कैबिनेट मंत्री परगट सिंह और अमरिंदर सिंह राजा ने सिद्धू से मुलाकात की. कांग्रेस नेता परगट सिंह ने भी मीडिया से कहा कि एक दो मुद्दे हैं, बात हो गई है. कई बार गलतफहमी हो जाती है, हम उन्हें हल कर लेंगे. कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा, 'एक-दो छोटे-छोटे मुद्दे हैं, आपस में गलतफहमी की वजह से विश्वास टूटा. कोई बड़ी बात नहीं है, कल सारा मसला सुलझ जाएगा.'

पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग
पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार सुबह 10.30 बजे कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है. चन्नी कैबिनेट की मीटिंग पहले 1 अक्तूबर को होनी थी लेकिन पंजाब में जारी इस्तिफे और राजनितिक गतिविधियों को देखते हुए चन्नी ने आज बैठक बुलाई है. 

उधर सिद्धू के इस्तीफे के बाद उनके खेमे के विधायक और मंत्री भी अपना पद छोड़ रहे हैं. कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने इस्तीफा दे दिया है. रजिया सुल्ताना को जलापूर्ति एवं स्वच्छता और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय मिला था. गुलजार इंदर चहल ने पंजाब कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. गुलजार इंदर चहल को पंजाब कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष के रूप में सात दिन पहले 21 सितंबर को औपचारिक रूप से नियुक्त किया गया था, जब चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. इसके अलावा योगिंदर ढींगरा ने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ एकजुटता दिखाते हुए पंजाब कांग्रेस के महासचिव के रूप में इस्तीफा दे दिया. सिद्धू के इस्तीफे के बाद मंत्री रजिया सुल्ताना और राज्य पार्टी के कोषाध्यक्ष गुलजार इंदर चहल के बाद पद छोड़ने वाले ढींगरा तीसरे कांग्रेसी नेता हैं.

ये भी पढ़ें-
Navjot Singh Sidhu Resigns: आखिर नवजोत सिंह सिद्धू ने क्यों दिया पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा? जानें वजह

COVID 19: त्योहारों से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय की राज्यों को चिट्ठी, कोरोना संक्रमण को लेकर आगाह किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget