एक्सप्लोरर

National Herald Case: 'सत्याग्रह नहीं सत्य का खुलासा करें राहुल गांधी', संबित पात्रा का कांग्रेस पर बड़ा हमला

बीजेपी नेता ने कहा कि राहुल गांधी को ईडी के सामने जाकर सच कबूल करना चाहिए कि उन्होंने 500 करोड़ रुपये का गबन किया है. पात्रा ने कहा कि वे (कांग्रेस) सत्याग्रह शुरू करने की योजना बना रहे हैं.

National Herald Case: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में अपने परिवार की संलिप्तता के बारे में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष ‘सच’ स्वीकार करना चाहिए. एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पात्रा ने दावा किया कि गांधी परिवार ईडी का सामना करने से डरता है.

बीजेपी नेता ने कहा कि राहुल गांधी को ईडी के सामने जाकर सच कबूल करना चाहिए कि उन्होंने 500 करोड़ रुपये का गबन किया है. पात्रा ने कहा कि वे (कांग्रेस) सत्याग्रह शुरू करने की योजना बना रहे हैं. कृपया पहले नेशनल हेराल्ड मामले में सत्य उजागर करें.

ईडी के सामने कब पेश होंगे राहुल गांधी ?
नेशनल हेराल्ड-एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड सौदे से संबंधित धन शोधन मामले में राहुल गांधी को 13 जून को ईडी के सामने पेश होना है. कांग्रेस ने फैसला किया है कि उसके सभी शीर्ष नेता और सांसद नयी दिल्ली में ईडी के मुख्यालय की तरफ विरोध मार्च निकालेंगे और केंद्र सरकार द्वारा एजेंसी के ‘‘दुरुपयोग" के खिलाफ ‘‘सत्याग्रह’’ करेंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शरत पटनायक ने कहा कि उनकी पार्टी सोमवार को नयालई में ईडी के ओडिशा मुख्यालय के सामने प्रदर्शन करेगी.

क्या है पूरा मामला ?
यह मामला पार्टी समर्थित यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड में कथित वित्तीय अनियमितता की जांच से जुड़ा है. ‘नेशनल हेराल्ड’ एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) द्वारा प्रकाशित किया जाता है और उसका स्वामित्व यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के पास है. ईडी के अधिकारियों ने बताया था कि एजेंसी धन शोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) की आपराधिक धाराओं के तहत सोनिया और राहुल के बयान दर्ज करना चाहती है.

2013 में दर्ज हुई थी शिकायत
यहां की एक निचली अदालत द्वारा यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ आयकर विभाग की जांच का संज्ञान लिए जाने के बाद एजेंसी ने पीएमएलए के आपराधिक प्रावधानों के तहत एक नया मामला दर्ज किया था. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने इस संबंध में 2013 में एक शिकायत दर्ज कराई थी.

Prophet Muhammad Remarks Row: नूपुर शर्मा को एक और समन, ठाणे पुलिस से पूर्व बीजेपी प्रवक्ता ने पेशी के लिए मांगा 4 हफ्ते का समय

Jammu Kashmir: कश्मीर से हो रहा आतंक का सफाया, इस साल अब तक 100 आतंकवादी किए ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Xप्लेन: कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? 1937 का सच और पटेल तक इतिहास

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget