एक्सप्लोरर

Maharashtra: पृथ्वीराज चह्वाण ने अपने बयान पर अब दी सफाई, बताया क्यों राहुल गांधी से 4 साल से नहीं मिल पाए

Maharashtra Congress Leader On Rahul Gandhi: महाराष्ट्र कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चह्वाण राहुल गांधी से 4 सालों से कोई मुलाकात नहीं होने के सवाल पर कहा कि जरूरी नहीं कि हर एक को हर एक से मिलना पड़े.

Maharashtra Congress Leader On Rahul Gandhi: कांग्रेस के असंतुष्‍ट ग्रुप G-23 का मेंबर माने जाने वाले महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पृथ्वीराज चह्वाण (Prithviraj Chavan) ने दो जून को ही कहा था कि उनकी चार साल से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात नहीं हुई है. 4 जून शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेस में इस पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संगठन के पद से इस्तीफा दे दिया है और वह खुद ही कहते हैं कि संगठन के काम के लिए संगठन अध्यक्षा या पार्टी के जनरल सेक्रेटरी से मिलो. 

क्यों नहीं मिलते राहुल गांधी से ?

कांग्रेस पार्टी में बगावत का दौर चल रहा है और अब दिग्गज नेता खुले आम अपनी मंशा जाहिर करने लगे हैं. इनमें से ही एक है महाराष्ट्र के कांग्रेसी नेता पृथ्वीराज चह्वाण. उन्होंने हाल ही में कहा था कि वो दिल्ली आते-जाते रहते हैं और चार सालों से राहुल गांधी से उनकी कोई मुलाकात नहीं होती है, वो सिर्फ मनमोहन सिंह से मुलाकात करते हैं. उनकी इसी बात पर शुक्रवार को उनसे सवाल किया गया कि आप दिल्ली बार-बार जाते हैं मनमोहन सिंह से आपकी बातचीत होती है सोनिया गांधी से आप मिलते हैं. राहुल गांधी से न मिलने की वजह क्या है? तो उसके जवाब में उन्होंने कहा, "देखिए उन्होंने (राहुला गांधी ) फैसला लिया है. मई में उन्होंने संगठन के पद से इस्तीफा दिया था. इसका मतलब है कि संगठन की जिम्मेदारी उन्होंने छोड़ दी थी. वो जिम्मेदारी सोनिया गांधी जी ने अंतरिम तरीके से ली थी, अब वो पूरी तरीके से वो जिम्मेदारी संभालें." उन्होंने आगे कहा, "वो अपनी तरह से मोदी जी का विरोध कर रहे हैं. देश भर जा रहे हैं, विदेशों में जा रहे हैं. तो अपनी तरीके से वो कर रहे हैं."

चह्वाण ने कहा, "देखिए जहां तक बीते चार सालों से उनसे मुलाकात न होने का सवाल है तो ये जरूरी नहीं है कि हर एक को हर एक से मिलना पड़ेगा और ये मेरे अकेले की बात नहीं है. दो साल तो कोविड था. कोविड में तो कोई नहीं मिला और जब से मई से उन्होंने इस्तीफा दिया है उससे पहले वह जनरली कहते थे कि संगठन के काम के लिए आप कांग्रेस अध्यक्षा से मिलो अपने जनरल सेक्रेटरी से मिलो."

चह्वाण पहले ही कह चुके हैं कि कई राज्यों में कांग्रेस नेतृत्व शून्यता से जूझ रही है, इसलिए क्षेत्रीय पार्टियां उस जगह को भरने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने पार्टी के अंदर यथाशीघ्र चुनाव कराने का सुझाव भी दे डाला था. पृथ्वीराज चह्वाण महाराष्ट्र कांग्रेस के धुरंधर नेता रहे हैं और वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. उन्होंने हाल ही में एक अखबार के इंटरव्यू में कांग्रेस के बारे में बात करते हुए कहा था कि जब वो दिल्ली जाते हैं तो उनकी मुलाकात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात होती है,लेकिन अब उनकी भी सेहत ठीक नहीं रहती है. चह्णाण ने कहा था कि जब भी सोनिया गांधी से मिलने का समय मांगा वो मिली हैं. लेकिन राहुल गांधी से बीते चार सालों में कोई मुलाकात नहीं हो पाई है.

ये भी पढ़ेंः

UP By-Election: रामपुर और आजमगढ़ का लोकसभा उपचुनाव नहीं लडे़गी कांग्रेस, जानिए क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget