एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: आंदोलन के बीच आज के किसानों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, कृषि कानून के बताएंगे फायदे

मध्य प्रदेश के रायसेन में आज सुबह 11 बजे से शुरू हो रहे प्रदेश स्तरीय कृषि महासम्मेलन में प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे और किसानों से संवाद करेंगे. इस किसान महासम्मेलन के माध्यम से किसानों को नए कृषि कानून के फायदे बताए जाएंगे.

नई दिल्ली: किसानों के आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र आज मध्य प्रदेश के किसानों को संबोधित करेंगे. मध्य प्रदेश के रायसेन में आज सुबह 11 बजे से शुरू हो रहे प्रदेश स्तरीय कृषि महासम्मेलन में प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे और किसानों से संवाद करेंगे. इस किसान महासम्मेलन के माध्यम से किसानों को नए कृषि कानून के फायदे बताए जाएंगे.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, ''18 दिसंबर को प्रदेश भर में होने वाले किसान सम्मेलनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2 बजे किसानों को संबोधित करेंगे.''

किसानों के खाते में 1600 करोड़ रुपये डालेंगे शिवराज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आज प्रदेश के 35 लाख किसानों के खाते में 1600 करोड़ रुपये डालेंगे. 15 दिसम्बर को हुये कैबिनेट मीटिंग के दौरान सीएम शिवराज ने यह घोषणा की थी. . यह इसी साल हुई सोयाबीन आदि फसलों के नुकसान का पैसा है. सीएम ने किसानों से कहा है कि एक किश्त अभी देंगे और बाद में दूसरी किश्त भी देंगे. तब तक फसल बीमा योजना की राशि भी आ जाएगी.

कृषि मंत्री ने किसानों को लिखी चिट्टी, पीएम की अपील सभी किसान पढ़ें केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किसानों ने नाम एक खुला पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने लिखा है कि कृषि सुधारों को लेकर कुछ किसान समूहों के बीच गलतफहमियां पैदा की गई हैं. कृषि मंत्री की तरफ से लिखे गए इस पत्र के बाद पीएम मोदी ने उसको री-ट्वीट करते हुए कहा कि अन्नदाता किसान से इसे जरूर पढ़ें.

तोमर ने खुले पत्र में कहा है- "कई किसान संगठनों ने कृषि सुधारों का स्वागत किया है और वे खुश हैं. कुछ क्षेत्रों के किसानों की तरफ से पहले ही इन सुधारों का फायदा उठाया जा चुका है. उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे उन लोगों की बहकावे में ना आएं जो राजनैतिक स्वार्थ के लिए झूठ फैला रहे हैं."

वहीं गुरुवार को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्वालियर में रैली की. उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को पूरे देश के किसानों का समर्थन मिल रहा है, लेकिन विपक्षी दलों ने पंजाब के किसानों को गुमराह करके भ्रमित कर दिया और वे आंदोलन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले में पंजाब के किसान संगठनों सहित देश के कई किसान संगठनों से हमारी बातचीत चल रही है और जल्दी ही इसका समाधान निकल आएगा.

बता दें कि दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आज लगातार 23वें दिन प्रदर्शन जारी है. आंदोलनरत किसान केंद्र के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. इस बीच बीजेपी ने कृषि कानूनों के बारे में किसानों को समझाने के लिए सभा आयोजित करने का फैसला लिया है.

ये भी पढ़ें- पुतिन के जहर देने की बात को विपक्ष के नेता ने उछाला, खुद पुतिन ने किया खारिज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैनेजर ने कोविड के दौरान WFH का फायदा उठाकर लगा दिया 106 करोड़ का चूना, ED ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट
मैनेजर ने कोविड के दौरान WFH का फायदा उठाकर लगा दिया 106 करोड़ का चूना, ED ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट
चुनाव आयोग के लेटर पर बीजेपी की मुहर, कांग्रेस-CPM-TMC ने उठाए सवाल तो आई EC की सफाई
चुनाव आयोग के लेटर पर बीजेपी की मुहर, कांग्रेस-CPM-TMC ने उठाए सवाल तो आई EC की सफाई
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'मोदी जी एक व्यक्ति नहीं विचार हैं', शिवराज सिंह चौहान ने की PM मोदी की जमकर तारीफ
'मोदी जी एक व्यक्ति नहीं विचार हैं', शिवराज सिंह चौहान ने की PM मोदी की जमकर तारीफ

वीडियोज

Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War
Nissan Gravite Drive Review | This is your 1st Car! | Auto Live #nissan
BYD Blade Battery Gen 2 क्या कर देगी Petrol और Diesel की छुट्टी ? | Auto Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आखिर कौन हैं वो देश, जो अमेरिका और ईरान के बीच डील में शामिल? ट्रंप ने किया था 3 का जिक्र
आखिर कौन हैं वो देश, जो अमेरिका और ईरान के बीच डील में शामिल? ट्रंप ने किया था 3 का जिक्र
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?
यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?
जब क्रिस गेल का छक्का वेस्टइंडीज के लिए बन गया था पनौती, यूजर्स बोले, अपनी ही टीम की फील्डिंग सेट कर दी
जब क्रिस गेल का छक्का वेस्टइंडीज के लिए बन गया था पनौती, यूजर्स बोले, अपनी ही टीम की फील्डिंग सेट कर दी
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
Embed widget