एक्सप्लोरर

स्वदेश वापसी पर हुआ प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत, मोदी ने किया सर्जिकल स्ट्राइक को याद

प्रधानमंत्री ने कहा,"2014 में प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद मैं संयुक्त राष्ट्र गया था. मैं अब भी संयुक्त राष्ट्र गया. इन पांच सालों में मैंने बहुत बड़ा बदलाव देखा. भारत के प्रति सम्मान, भारत के प्रति उत्साह बहुत बढ़ा है."

नई दिल्ली: अमेरिका की करीब एक सप्ताह की यात्रा के बाद शनिवार को स्वदेश लौटने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किये जाने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले पांच सालों में विश्व मंच पर भारत के लिए प्यार और उत्साह काफी बढ़ा है.

मोदी ने पालम हवाई अड्डे पर जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ह्यूस्टन में प्रवासी भारतीयों के भव्य कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी’ में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा रिपब्लिकन एवं डेमोक्रेट दोनों पहुंचे. इस दौरान जिस तरह से अमेरिका में भारतीय समुदाय ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी, वह बहुत बड़ी बात थी.

प्रधानमंत्री ने कहा,"2014 में प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद मैं संयुक्त राष्ट्र गया था. मैं अब भी संयुक्त राष्ट्र गया. इन पांच सालों में मैंने बहुत बड़ा बदलाव देखा. भारत के प्रति सम्मान, भारत के प्रति उत्साह बहुत बढ़ा है. यह 130 करोड़ भारतीयों की वजह से है."

मोदी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के लांच पैड पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक को यह कहते हुए याद किया कि तीन साल पहले इस दिन वह सारी रात नहीं सोए और फोन की घंटी के बजने का इंतजार करते रहे.

उन्होंने कहा,"वह दिन भारत के बहादुर सैनिकों की जीत का प्रतीक था जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक किया और भारत का सिर ऊंचा किया."

प्रधानमंत्री शनिवार रात को अमेरिका की यात्रा से यहां लौटे. अमेरिका में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा तथा ‘हाउडी मोदी’ समेत कई कार्यक्रमों को संबोधित किया. बीजेपी ने पालम टेक्निकल एरिया के बाहर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया. वहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटे.

दिल्ली रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने असाधारण स्वागत, आतिथ्य के लिए अमेरिका के लोगों को धन्यवाद दिया और विश्वास व्यक्त किया कि अमेरिका में अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने जो विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, उससे भारत और इसकी विकास यात्रा को काफी लाभ मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवालों के बीच VHP का बड़ा बयान, अध्यक्ष आलोक कुमार ने किया बचाव, विपक्ष को लिया निशाने पर
राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवालों के बीच VHP का बड़ा बयान, अध्यक्ष आलोक कुमार ने किया बचाव
Suvendu Adhikari Govt: बंगाल में बड़ा कानून! बिना मुकदमे 12 महीने तक हिरासत का बिल विधानसभा में पेश
बंगाल में बड़ा कानून! बिना मुकदमे 12 महीने तक हिरासत का बिल विधानसभा में पेश
जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से वार से रिश्ते तार-तार, तेलंगाना के मंचरियाल में बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट
जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से वार से रिश्ते तार-तार, तेलंगाना के मंचरियाल में बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट
SIR का डर और दस्तावेजों में गलतियों का दुखद अंत, हैदराबाद में शख्स ने 1.5 लाख खर्च करने के बाद की आत्महत्या
SIR का डर और दस्तावेजों में गलतियों का दुखद अंत, हैदराबाद में शख्स ने 1.5 लाख खर्च करने के बाद की आत्महत्या

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
Embed widget