एक्सप्लोरर

मनरेगा मज़दूरों को मोदी सरकार देगी खुशखबरी, ट्रेनिंग के दौरान भी मिलेगी मज़दूरी

मोदी सरकार मनरेगा के मज़दूरों को बहुत बड़ी खुशखबरी देने जा रही है. अब उन्हें ट्रेनिंग के दौरान भी मज़दूरी मिलेगी.

नई दिल्ली: मनरेगा मज़दूरों को मोदी सरकार जल्द एक खुशखबरी देने वाली है. सरकार मनरेगा की नियमावली में बदलाव की तैयारी कर रही है. बदलाव से उन मनरेगा मज़दूरों को फ़ायदा होगा जो सरकार की ओर से चलाए जा रहे कौशल विकास प्रोग्राम के तहत ट्रेनिंग लेना चाहते हैं.

अभी है ये समस्या

मोदी सरकार ने 2015 ग्रामीण इलाकों में रहने वाले सभी मज़दूरों के लिए एक कौशल विकास योजना की शुरुआत की थी. जिसका नाम दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना दिया गया था. इस योजना के तहत मनरेगा मज़दूर भी कारपेंटर , ड्राइवर या प्लम्बर जैसे किसी हुनर की ट्रेनिंग ले सकता है. अभी तक होता ये है कि जब कोई मनरेगा मज़दूर दीन दयाल योजना के तहत कौशल विकास की ट्रेनिंग लेता है तो उसे अपनी मनरेगा मज़दूरी होने वाली आय से हाथ धोना पड़ता है. ऐसे में उसे अपने परिवार की देखभाल करना मुश्किल हो जाता है.

क्या होगा बदलाव ?

लेकिन अब मोदी सरकार मनरेगा नियम में बदलाव कर मज़दूरों की इस दिक्कत को दूर करने जा रही है. अगर कोई मनरेगा मज़दूर दीन दयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के तहत ट्रेनिंग लेता है तो ट्रेनिंग के कुल दिनों के एवज में उसे मनरेगा की मजदूरी मिलती रहेगी. उदाहरण के लिए , अगर कोई मज़दूर 45 दिनों की ट्रेनिंग लेता है तो उसे इन 45 दिनों का मनरेगा मज़दूरी का पैसा भी मिल पाएगा. मनरेगा का संचालन करने वाले ग्रामीण विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि सरकार का मकसद मनरेगा मज़दूरों को कौशल विकास की ट्रेनिंग के लिए प्रोत्साहित करना है.

चुनिंदा जगहों पर पहले शुरू होगा स्कीम

सूत्रों के मुताबिक़ ये स्कीम शुरुआत में सभी राज्यों के चुनिंदा ग्राम पंचायतों में शुरू की जाएगी. इसका परिणाम देखने के बाद इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा. सूत्रों का दावा है कि योजना के लिए सरकार के पास पर्याप्त पैसा है और अगर ज़रूरत पड़ी तो ग्रामीण विकास मंत्रालय वित्त मंत्रालय से अतिरिक्त पैसा भी मांगेगा.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget