एक्सप्लोरर

मोदी सरकार ने माना लीक हुआ था बेरोजगारी दर वाला आंकड़ा, कहा- पहले के मेथड से बेरोजगारी दर 6 नहीं 2 प्रतिशत

बेरोजगारी के मसले पर विपक्षी दलों के आरोपों में घिरी मोदी सरकार ने पलटवार किया है. मोदी सरकार के मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने राज्यसभा में कहा कि बेरोजगारी दर निकालने के तरीके में बदलाव किया गया है. पहले के तरीके से अभी भी बेरोजगारी दर 2.1 फीसदी ही है.

नई दिल्ली: रोजगार के मुद्दे पर विपक्षी आरोपों से घिरी मोदी सरकार ने कहा है कि देश में अभी भी बेरोजगारी की दर 2 फीसदी है. केंद्र सरकार की तरफ से राज्यसभा में मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा है कि बेरोजगारी दर निकालने के तरीके में बदलाव किया गया है और इस हिसाब से यह आंकड़ा 6.1 फीसदी है. उन्होंने कहा कि पुराने मेथड से यह अभी भी 2.1 फीसदी ही है.

बता दें कि एनएसएसओ की रिपोर्ट के लीक होने पर बेरोजगारी दर के आंकड़े 6.1 फ़ीसदी रहने की बात सामने आई थी. सरकार ने इस मसले पर कहा कि ये रिपोर्ट लीक कैसे हुई इसका पता लगाया जा रहा है. केंद्रीय मंत्री ने बेरोजगारी दर पर विपक्षी सवालों के भी जवाब दिए.

इस मसले पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सदन में कहा कि पहले रोजगार और बेरोजगारी का सर्वे पांच साल में एक बार होता था, लेकिन मोदी सरकार ने इसे सालाना करा दिया. उन्होंने कहा कि इसी के बाद साल 2016-17 से सालाना सर्वे करने का फैसला लिया गया है. 45 साल में सबसे अधिक बेरोजगारी दर पर केंद्र सरकार ने कहा कि एनएसएसओ की ये रिपोर्ट नई गणना के आधार पर तैयार की गई थी.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार अब ये पता कर रही है कि आखिर वह रिपोर्ट लीक कैसे हुई थी. बता दें कि साल की शुरुआत में एनएसएसओ की रिपोर्ट का हवाला देते हुए जो जानकारी सामने आई थी उसमें कहा गया था की साल 2017-18 में देश में बेरोजगारी दर 45 साल में सबसे ज्यादा थी. एनएसएसओ की रिपोर्ट के आधार पर 2017-18 में बेरोजगारी दर 6.1 फ़ीसदी तक पहुंच गई थी जो कि 1972-73 के बाद सर्वाधिक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, स्थानीय चुनावों में BC वर्ग को मिलेंगी 40 फीसदी सीटें
चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, स्थानीय चुनावों में BC वर्ग को मिलेंगी 40 फीसदी सीटें
‘वायरल वीडियो के प्रसार पर लगे रोक’, पूर्व CM सिद्धारमैया की कोर्ट से मांग
‘वायरल वीडियो के प्रसार पर लगे रोक’, पूर्व CM सिद्धारमैया की कोर्ट से मांग
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget