एक्सप्लोरर

Sandeshkhali Case की पीड़ित महिलाओं को देख भावुक हुए PM नरेंद्र मोदी, बोले- घोर पाप हुआ

Narendra Modi on Sandeshkhali Case: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान फिर दोहराया कि जनता ही उनका परिवार है. वह बोले- मेरे जीवन का हल जनता के लिए है.

Narendra Modi on Sandeshkhali Case: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वहां घोर पाप हुआ है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज में वहां पर अत्याचार हो रहा है. बुधवार (6 मार्च, 2024) को ये बातें उन्होंने संदेशखाली की पीड़िताओं को देखकर भावुक होने के बाद कहीं.  

पश्चिम बंगाल दौरे पर बारासात (संदेशखाली के पास) में हुए नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के दौरान पीएम ने कहा, "संदेशखाली में घोर पाप हुआ है. वहां जो कुछ भी हुआ उससे किसी का भी सिर शर्म से झुक जाएगा लेकिन वहां की टीएमसी सरकार को आपके दुख से कोई फर्क नहीं पड़ता है. टीएमसी सरकार बंगाल की महिलाओं के गुनहगार (आरोपी शाहजहां शेख के संदर्भ में) को बचाने के लिए पूरी शक्ति लगा रही है पर पहले हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट से भी राज्य सरकार को झटका लगा है." 

"सिर्फ संदेशखाली तक सीमित नहीं रहने वाला यह ज्वार"

पीएम मोदी के मुताबिक, टीएमसी सरकार को अत्याचारी नेता पर भरोसा है लेकिन बंगाल की बहन-बेटियों पर भरोसा नहीं है. बंगाल की महिलाएं और देश की महिलाएं आक्रोश में हैं. महिलाओं का यह ज्वार सिर्फ संदेशखाली तक सीमित नहीं रहना वाला है. मैं देख रहा हूं कि टीएमसी के माफिया राज को खत्म करने के लिए बंगाल की नारी शक्ति निकल चुकी है. बंगाल की बहन-बेटियों की बुलंद आवाज सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही है. 

तुष्टिकरण, तोलाबाजों के दबाव में काम करती है TMC सरकार: PM मोदी

संबोधन के दौरान पीएम ने आगे बताया- तुष्टिकरण और तोलाबाजों के दबाव में काम करने वाली टीएमसी सरकार बहन-बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकती, जबकि दूसरी तरफ केंद्र की बीजेपी सरकार ने बलात्कार के मामले में फांसी तक का प्रावधान किया है. संकट के समय बहन-बेटी शिकायत कर सकें इसके लिए हेल्पलाइन बनाई है मगर टीएमसी सरकार इस व्यवस्था को लागू नहीं होने दे रही.

देखिए, पीएम मोदी का पूरा संबोधन यहांः

नरेंद्र मोदी बोले, बहन-बेटियां कष्ट में बन जाती हैं मेरा कवच

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा- जब भी मोदी को कोई भी कष्ट होता है तब यही माताएं-बहनें और बेटियां कवच बनकर मोदी की रक्षा के लिए खड़ी हो जाती हैं. आज हर देशवासी खुद को मोदी का परिवार कह रहा है. आज देश का हर गरीब, हर किसान, हर नौजवान और बहन-बेटी कह रही है कि मैं 'मोदी का परिवार' हूं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget